Ranchi : स्कॉर्पियो ने रोड किनारे चल रहे दंपत्ति सहित तीन को कुचला, दंपत्ति की मौत, एक घायल…

Ranchi : राजधानी रांची के रातू में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटी है जहां एक अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक वृद्ध दंपत्ति की मौत हो गई है जबकि एक बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया है। घायल बच्चा का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना रातू थाना क्षेत्र के गोबिन्दपुर के पास घटी है।

ये भी पढ़ें- Breaking : आज रांची आएंगे हिमंता बिस्वा सरमा, मृत अभ्यर्थियों के परिजनों से करेंगे मुलाकात… 

Ranchi : नाती के साथ बाजार गया था दंपत्ति

मृत दंपत्ति का नाम गोपीचंद शाह और रासमनी देवी है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपनी पत्नी और नाती के साथ बाहर बाजार घूमने जाने के लिए निकले थे इसी दौरान एक स्कॉर्पियो वाहन ने रोड के किनार चल रहे दंपत्ति और बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- Ranchi : रिम्स में छात्रा के साथ छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार, डॉक्टरों ने कर दिया कार्य बहिष्कार 

दंपत्ति को टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो वाहन के साथ आरोपी फरार हो गया। वहीं गंभीर रुप से घायल महिला और बच्चे को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया जहां महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं बच्चे की हालत भी नाजुक है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार वाहन चालक का कुछ पता चल सके।

ऑपरेशन मुस्कान : गया पुलिस ने खोज निकाले 20 लाख के...

गयाजी : गया जिले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। ऑपरेशन मुस्कान के तहत जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जिले...

Vedanta Tax Contribution FY26: वेदांता की ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट में ऐसा क्या...

Vedanta Tax Contribution FY26: मुंबई की प्रमुख नेचुरल रिसोर्स कंपनी वेदांता लिमिटेड ने अपनी 11वीं टैक्स ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट में एक अहम जानकारी दी है।...

मिशन निपुण’ के 5 वर्ष पूरे होने पर विद्यालयों में मनाया...

पटना : शिक्षा विभाग ने एक से सात जुलाई तक राज्य के प्राथमिक विद्यालयों में पठन पर्व मनाने का आदेश दिया है। यह पर्व...