Breaking : सीएम योगी से मिलीं अपर्णा यादव, इसी हफ्ते संभालेंगी उप्र महिला आयोग के उपाध्यक्ष पद पर कार्यभार

डिजीटल डेस्क : Breakingसीएम योगी से मिलीं अपर्णा यादव, इसी हफ्ते संभालेंगी उप्र महिला आयोग के उपाध्यक्ष पद पर कार्यभार। सपा संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव की भाजपा नेतृत्व के लेकर जारी नाराजगी अब दूर हो गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से से उनकी एक महत्वपूर्ण मुलाकात हुई। इस दौरान उनके पति प्रतीक यादव भी साथ थे। सीएम योगी से हुई मुलाकात के बाद अपर्णा के मन में पार्टी नेतृत्व को लेकर उपजे सारे गिले-शिकवे दूर हो गए। अब वह इसी हफ्ते उत्तर प्रदेश महिला आयोग उपाध्यक्ष का कार्यभार संभाल लेंगी।

सीएम योगी से अपर्णा को मिला पूरा भरोसा तो हुईं आश्वस्त

सितंबर माह के पहले हफ्ते में ही यूपी के सियासी हल्के में खबर तेजी से चर्चा में आई थी भगवा खेमें शामिल सपा संरक्षक परिवार की छोटी बहू अपर्णा यादव संगठन और सरकार में अपनेक्षित सम्मान और ओहदा न मिलने आहत हैं। कहा जा रहा था कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से नाराज चल रही हैं।

गत 3 सितंबर को उत्तर प्रदेश महिला आयोग का गठन किया गया था। उसमें समाजवादी पार्टी से आईं आगरा की बबिता चौहान को अध्यक्ष और चारू चौधरी को उपाध्यक्ष बनाया गया था जबकि अपर्णा यादव इसी आयोग में दूसरी उपाध्यक्ष बनाई गईं।

बताया जा रहा है कि उसी के बाद से अपर्णा नाराज चल रही थीं कि उन्हें उपाध्यक्ष बनाया गया और भी दूसरे नंबर का जबकि उनकी इच्छा इससे बड़े पद की है। उसके बाद उनकी मुलाकात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी से हुई तो उन्होंने समझाया था कि कोई काम छोटा बड़ा नहीं होता है।

सपा संस्थापक स्व. मुलायम सिंह यादव और सपा प्रमुख अखिलेश यादव संग अपर्णा यादव की पुरानी फोटो।
सपा संस्थापक स्व. मुलायम सिंह यादव और सपा प्रमुख अखिलेश यादव संग अपर्णा यादव की पुरानी फोटो।

 

जानिये स्व. मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव के बारे में

सपा संस्थापक स्व. मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के समय भाजपा में शामिल हुई थीं। अपर्णा यादव भले ही सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू हैं लेकिन वह भाजपा ज्वॉइन करने से पहले से भगवा खेमे की समर्थक रही हैं।

उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए 11 लाख रुपए का दान दिए थे। अपर्णा यादव की शादी मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव से हुई है।

उन्होंने 2017 में समाजवादी पार्टी की टिकट पर विधानसभा चुनाव लखनऊ कैंट सीट से लड़ा था लेकिन वह दूसरे स्थान पर रही थीं। तब उन्हें भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार रीता बहुगुणा जोशी ने हराया था और उन्हें करीब 63,000 वोट मिले थे।

बीते सोमवार की रात उन्होंने अपने पति प्रतीक यादव के साथ सीएम योगी से उनके घर पर मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद अपर्णा यादव मान गई हैं।

सीएम योगी ने आगे उनके मान-सम्मान के अनुसार उन्हें जिम्मेदारी देने का भरोसा दिया है। उसके बाद अपर्णा ने महिला आयोग के उपाध्यक्ष पद पर फिलहाल कार्यभार संभालने का फैसला किया है।

Saffrn

Trending News

Mandar Development News: मांडर में चार PCC Road योजनाओं का शिलान्यास,...

 मांडर विधानसभा क्षेत्र के लापुंग प्रखंड में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने चार पीसीसी सड़क योजनाओं का शिलान्यास किया। ग्रामीण विकास और बुनियादी सुविधाओं...

Bihar Investment News: गौतम अदाणी ने CM सम्राट चौधरी से की...

 अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। बिहार में निवेश और बड़े प्रोजेक्ट्स पर विस्तृत चर्चा...

ग्रामीण सड़क नेटवर्क को नई मजबूती, 38 जिलों में तेजी से...

पटना : बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित, सुगम और बारहमासी आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्रामीण कार्य विभाग की तरफ से मुख्यमंत्री...

गुमशुदा बच्चों की खोज में तेज़ी, मिशन वात्सल्य पोर्टल पर 8681...

पटना : बिहार में गुमशुदा या लापता बच्चों का पूरा विवरण मिशन वात्सल्य पोर्टल पर दर्ज करना अनिवार्य कर दिया गया है। इन बच्चों...

सहयोग शिविर : 30 दिन में शिकायत समाधान नहीं तो अधिकारियों...

पटना : ग्रामीम रहवासियों की समस्या समाधान करने के लिए 19 मई से शुरू होने वाले सहयोग शिविर को लेकर सरकार लगातार गंभीर रूख...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img