Advertisment

उप विकास आयुक्त समीर सौरभ का हुआ तबादला, सम्मान सह विदाई

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण के उप विकास आयुक्त समीर सौरभ का तबादला हो गया है, उन्हें पटना का उप विकास आयुक्त बनाया गया। जिसके बाद आज जिला परिषद् सभागार में जिला परिषद् अध्यक्ष ममता राय की अध्यक्षता में डीडीसी का सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला परिषद के सभी सदस्ययों ने डीडीसी को शॉल व बुके से सम्मानित किया।

निवर्तमान डीडीसी समीर सौरभ ने कहा कि मुझे यहां बापू की कर्मभूमि मे सेवा करने का मौका मिला। सभी के सहयोग से काम करने में किसी तरह की कठिनाई नहीं हुई। यहां के लोग अच्छे हैं। उन्होंने अनुभव को शेयर करते हुए कहा कि कर्तव्य के प्रति सभी को निष्ठावान होना चाहिए।अपने कार्यालय के दायित्व को पालन करने की कोशिश की है। वहीं जिला परिषद् अध्यक्ष ममता राय ने कहा कि उप विकास आयुक्त-सह- मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बहुत ही कम समय में जिला परिषद के कार्यों एवं योजनाओं को बहुत ही सुचारु एवं अग्रसर होकर इन्होंने अपना योगदान दिया। जिला परिषद इनका आभारी रहेगा।

यह भी पढ़े : ट्रेन चालक की तत्परता से एक छात्रा की बच गई जान

यह भी देखें :

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Dhanbad DC Aditya Ranjan: धनबाद डीसी आदित्य रंजन को मिला राष्ट्रीय...

Dhanbad DC Aditya Ranjan: धनबाद के डिप्टी कमिश्नर आदित्य रंजन को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। उन्हें 'फेम इंडिया-एशिया...

पटना में Patliputra Greenfield Satellite Township 2047 पर मंथन, भविष्य के...

पटना में पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप विकास योजना 2047 पर उच्चस्तरीय बैठक हुई। समेकित शहरी विकास, स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार आधारित टाउनशिप पर जोर...

Anjani Kumar Sahay India Ambassador to Ukraine: रांची के बेटे को...

Anjani Kumar Sahay India Ambassador to Ukraine: झारखंड की राजधानी रांची के लिए यह गर्व का क्षण है। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी के निवासी और वरिष्ठ...