झारखंड में बीजेपी की परिवर्तन यात्रा: शिवराज सिंह चौहान ने गठबंधन सरकार और राहुल गांधी पर साधा निशाना

रांची: झारखंड में आगामी चुनावों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी परिवर्तन यात्रा को लेकर प्रदेश कार्यालय में एक अहम बैठक आयोजित की। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री और झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए। बैठक के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार और कांग्रेस के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला किया।

शिवराज ने मीडिया से बात करते हुए झारखंड की संपदाओं का जिक्र करते हुए कहा, “झारखंड, जो जन, जल, वन और खनिज संपदा से भरा हुआ है, उसे गठबंधन सरकार ने लूट कर बर्बाद कर दिया है। पांच साल तक कोई ठोस काम नहीं किया और अब चुनाव पास आते ही नौकरियों के नाम पर लोगों को धोखा दे रहे हैं।”

उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह विदेशों में जाकर देश की आलोचना करते हैं, जो किसी देशभक्त का काम नहीं हो सकता। शिवराज ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से देश की संस्कृति, जीवन मूल्यों और परंपराओं से जुड़ने में नाकामी रही।

इसके साथ ही उन्होंने झारखंड सरकार पर जल जीवन मिशन के तहत मिले पैसों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए जनता से अपील की कि वह इस सरकार को उखाड़ फेंके। भाजपा ने राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार और अव्यवस्थाओं को उजागर करने के संकल्प के साथ इस यात्रा को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है।

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...