रांची पहुंचे शिवराज सिंह चौहान, सीएम हेमंत सोरेन पर बोला हमला, जानिए क्या कहा

रांची. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रांची पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, एक डरा हुआ मुख्यमंत्री अपने मंत्री की ही जासूसी कर रहा है और केवल एक की जासूसी नहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा और गठबंधन में जितने मंत्री और विधायक हैं, सबकी जासूसी हो रही है और 2 महीने जिसको मुख्यमंत्री रहना है, वह एक महीने का मंत्री भी बनाता है।

शिवराज सिंह चौहान का सीएम हेमंत सोरेन पर हमला

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि चंपई सोरेन जी का जो अपमान किया है। जिस ढंग से मुख्यमंत्री रहते हुए उनके साथ व्यवहार हुआ है। वो अच्छा काम कर रहे थे, उन्होंने झारखंड को पटरी पर लाने की कोशिश की, गलत वसूली करने वालों के काम रोका और उसका बदला चुकाना पड़ा अपमानित होकर। उन्हें इस हद तक आहत किया गया कि झारखंड बचाने के लिए उन्होंने जेएमएम छोड़ दिया। जेएमएम तो अब जासूसी मोर्चा हो गया है। पूरा झारखंड तबाह और बर्बाद है।

उन्होंने कहा कि नोटों के ढेर जो बरामद हुए सत्ताधारी पार्टी के यहां से, मंत्री के यहां से, ये झारखंड की जनता की लूट की दास्तां बयां कर रहे हैं। बांग्लादेशी घुसपैठिए हमारे आदिवासी भाई-बहनों की जमीन पर कब्जा करते जा रहे हैं। बेटियों से शादी करके जमीनें छीनी जा रही हैं। भ्रष्टाचार की अति है, जुल्म की पराकाष्ठा है, बालू बाल्टी में बिक रहा है। इस सरकार के अंतिम दिन आ गए हैं। झारखंड को बचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी इस सरकार को उखाड़ कर फेंकेगी।

Bihar Udyami Yojana: 2 लाख रुपये की सहायता से राधा ने...

Bihar Udyami Yojana: बिहार में युवा अब सरकारी योजनाओं की मदद से अपना कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे...

Jamtara Encroachment Drive: दुर्गा पूजा के दौरान अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों...

Jamtara Encroachment Drive: जिला प्रशासन के निर्देश पर जामताड़ा शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में...

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...