रिलायंस रिटेल वेंचर्स ने किया अंतरराष्ट्रीय फैशन कंपनी डेल्टा गैलिल से करार

Desk. रिलायंस रिटेल ने अंतरराष्ट्रीय ब्रैंड डेल्टा गैलिल के साथ एक जॉइंट वेंचर किया है, जिसके ज़रिए डेल्टा गैलिल अपने उत्पाद भारत में लाएगा। रिलायंस रिटेल और डेल्टा गैलिल के बीच 50/50 यानि बराबर की साझेदारी की जा रही है। इस साझेदारी का उद्देश्य भारतीय बाजार में फ़ैशन उद्योग को नए सिरे से परिभाषित करना है।

डेल्टा गैलिल, नवाचार और बेहतरीन उत्पाद के लिए जाना जाता है। इस वेंचर के माध्यम से डेल्टा गलील तेज़ी से बढ़ते भारतीय बाजार में अपनी उपस्थिति बढ़ाना चाहता है। साथ ही वो अपने इंटिमेट एपेरल और एक्टिववेयर ब्रांडों को खुदरा, थोक और डिजिटल चैनलों के माध्यम से पेश करेगा।

इस साझेदारी के माध्यम से डेल्टा गैलिल रिलायंस के अपने स्थापित ब्रांडों के लिए उत्पादों की डिजाइन और विनिर्माण में भी सहायता प्रदान करेगा। रिलायंस रिटेल के प्रबंध निदेशक, वी सुब्रमण्यम ने कहा, “डेल्टा गैलिल की वैश्विक नवाचार और उत्पाद उत्कृष्टता की प्रतिष्ठा, रिलायंस रिटेल की भारतीय उपभोक्ताओं को गुणवत्ता और नवाचार उत्पादों की पेशकश करने की प्रतिबद्धता के साथ सहजता से जुड़ती है।”

डेल्टा गैलिल के सीईओ, आइजैक डाबाह ने इस साझेदारी के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि “रिलायंस रिटेल विश्व की सबसे तेज़ी से बढ़ती खुदरा कंपनियों में से एक है। हम इसके साथ साझेदारी करने में बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं। हम भारत के उपभोक्ता बाजार में प्रवेश करने की तलाश में हैं, जिसमें 140 करोड़ से ज़्यादा उपभोक्ता हैं।”

Jharkhand Heritage School: झारखंड में 100 साल पुराने सरकारी स्कूलों की...

झारखंड में 100 साल से अधिक पुराने सरकारी स्कूलों की पहचान होगी। शिक्षा विभाग ने जिलों से एक सप्ताह में स्थापना वर्ष, यू-डायस कोड...

Pawan Singh Akshara Singh News: मुंगेर में पवन सिंह ने अक्षरा...

Pawan Singh Akshara Singh News, मुंगेर: भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह ने बिहार के मुंगेर में दुर्गा पूजा कार्यक्रम के दौरान अभिनेत्री और...

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बिहार का...

Tiger Shroff Firing Case: मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में बिहार के 17 वर्षीय किशोर को...