रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड और आलिया भट्ट आए साथ, एड-अ-मम्मा कंपनी में 51% शेयर खरीदी

रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड ने आलिया भट्ट की कंपनी एड-अ-मम्मा में 51% शेयर खरीद लिया है। एड-अ-मम्मा बच्चों और गर्भवती महिलाओं के कपड़े डिजाइन करने वाली कंपनी है। माना जा रहा है कि आलिया भट्ट और रिलायंस ब्रैंड्स लिमिटेड के साथ आने से कंपनी के व्यवसाय में तेजी आएगी। भारत में युवाओं के बीच ‘सस्टेनेबल फ़ैशन’ यानि पर्यावरण का ध्यान रखते हुए बनाए गए कपड़ों को लोकप्रिय बनाने में ये जॉइंट वेंचर सहायक होगा।

अब एड-अ-मम्मा दुकानों में भी उपलब्ध

एड-अ-मम्मा को आलिया भट्ट ने 2020 में शुरू किया था। शुरुआत में ये कंपनी 2 से 12 साल तक के बच्चों के कपड़े बनाती थी। प्राकृतिक फ़ेबरिक और प्रकृति से जुड़ी थीम्स की डिज़ाइन को युवा अभिभावकों और बच्चों ने काफ़ी पसंद किया। पहले तो ये कपड़े ऑनलाइन ही मिल रहे थे। लेकिन इनके लोकप्रिय होने के बाद अब एड-अ-मम्मा दुकानों में भी उपलब्ध है।

भविष्य और पर्यावरण पर नजर

पिछले साल अपनी रेंज को बढ़ाते हुए एड-अ-मम्मा ने गर्भवती महिलाओं के लिए भी कपड़े बनाने शुरू किये। ये वो समय था जब आलिया ख़ुद भी मां बनने की तैयारी में थीं। अगले चरण में कंपनी ने नवजात बच्चों और छोटे बच्चों के कपड़े भी बेचने शुरू कर दिए। एड-अ-मामा धीरे-धीरे सफलता की सीढ़ियां चढ़ता गया और प्रकृति-प्रेम इनके हर काम में दिखा। जैसे ये ब्रैंड प्लास्टिक बटन का इस्तेमाल नहीं करती। पुराने कपड़ों को इस्तेमाल करके भी कंपनी हेयर टाय जैसे उत्पाद बनाती है। एड-अ-मम्मा ने ये भी तय किया कि हर कपड़ों के साथ वो बच्चों और उनके माता-पिता को पेड़-पौधों के बीज देंगे।

 एड-अ-मामा रिलायंस ब्रैंड के नजरिए से मेल खाती है

रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की निदेशक ईशा अंबानी ने कहा “रिलायंस में हमें हमेशा से ऐसे ब्रेड पसंद हैं जो एक सही लक्ष्य को पाने की कोशिश करते हुए डिज़ाइन पर भी ध्यान देते हैं। एड-अ-मामा और उसकी संस्थापक आलिया भट्ट में भी वो जज्बा दिखाई देता है। प्रकृति से प्रेम इस बैंड के मूल में है, कला-कौशल, सही कपड़ों का चयन और पर्यावरण-सम्मत बनाने की तकनीक इसकी ताकत हैं। ये सारी बातें रिलायंस ब्रैंड के नज़रिए से मेल खाती हैं। हम चाहते हैं कि हम ऐसी फ़ैशन इंडस्ट्री का हिस्सा बनें जो भविष्य के प्रति जागरूक और ज़िम्मेदार हो।

ईशा अंबानी ने ये भी कहा कि “आलिया की बेटी और मेरे जुड़वा बच्चों के बीच सिर्फ दो हफ़्तों का फर्क है। हम दोनों लगभग एक ही समय गर्भवती थीं, संयोग से दोनों को एड-अ-मम्मा के कपड़े पसंद थे। अब हमारे बच्चे एड-अ-मम्मा के कपड़े पहनते हैं। एड-अ- मम्मा के उत्पाद हो, ब्रैंड या पार्टनरशिप ये सब मेरे दिल के बहुत करीब हैं।” –

आलिया भट्ट ने कहा, “ईशा और मैं दोनों लगभग एक ही समय मां बने थे और हम बात कर रहे थे कि एक मां को क्या चाहिए होता है। मैंने कहा एड-अ-मम्मा में हम यही कर रहे हैं लेकिन उसपर और भी बहुत काम किया जा सकता है। ईशा ने कहा कि रिलायंस सप्लाय चेन से लेकर रिटेल और मार्केटिंग में मदद कर सकता है। तो इस जॉइंट वेंचर के ज़रिए हम एड-अ-मम्मा को कई और बच्चों और उनके माता-पिता तक तो ले ही जाएंगे, साथ ही हमारी कोशिश होगी कि प्रकृति के प्रति जागरूकता का संदेश हम उन तक पहुंचा सकें।”

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार के सभी 38 जिलों में 201...

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जमीनी अनुभव, शोध और नवाचार के समन्वय पर जोर दिया गया...

Rajgir World Peace Pagoda: विश्व शांति स्तूप भारत-जापान की आध्यात्मिक मैत्री...

Rajgir World Peace Pagoda: राजगीर स्थित विश्व शांति स्तूप के 57वें स्थापना दिवस समारोह में ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026: बिहार में 26 अक्टूबर से शुरू...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026, पटना: बिहार में खेतों के संरक्षण और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से 26 अक्टूबर...