Advertisment

CRPF जवान का शव पहुंचते ही भारत माता की जय का लगा नारा

कैमूर : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में मड़ईगुड़ा के लिंगनपल्ली में सीआरपीएफ के कैंप में एक सीआरपीएफ के जवान ने अपने

ही साथियों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी.

इस घटना में चार जवानों की दर्दनाक मौत हो गई.

वहीं इस दर्दनाक घटना में एक जवान कैमूर का भी शहीद हो गया है.

शहीद जवान की पहचान धनजी सिंह के रूप में हुई है, जो नुआंव थाना क्षेत्र के एवती गांव निवासी है. शहीद धनजी सिंह महेंद्र

सिंह के पुत्र हैं.

kaimur 22Scope News

शहीद धनजी सिंह का शव उनके गांव आने से पहले नुआंव प्रखंड से ही 6 किलोमीटर तक पूरे रास्ते में तिरंगा झंडा के साथ

लोग कतार में खड़े दिखे.

उनके गुजरते शव वाहन के पास ग्रामीण भारत माता की जय का नारा लगाते हुए धनजी सिंह अमर रहे का नारा लगाते रहे.

जगह-जगह लोगों ने वीर जवान को नम आंखों से श्रद्धांजलि देते हुए विदाई दिया.

11 नवंबर को घर आने वाले थे धनजी सिंह

मृतक सीआरपीएफ जवान के पिता महेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि

धनजी सिंह सितंबर माह में 10 दिन के लिए छुट्टी पर घर आए हुए थे.

इसके बाद वह अपनी ड्यूटी पर चले गए थे.

11 नवंबर को अपने घर वापस आने वाले थे.

रविवार की रात 8:30 बजे बेटे से फोन पर बात हुई थी.

बेटे ने बताया कि सब हाल-चाल ठीक है.

छुट्टी लेकर 11 नवंबर को घर पहुंच जाऊंगा.

सुबह होते ही मेरे बेटे की मरने की खबर आई.

इनका परिवार चाहता है कि सरकार उनके बच्चों की परवरिश के लिए पत्नी को नौकरी दे दे जिससे कि बच्चों का पालन पोषण

हो जाए.

रिपोर्ट : देवव्रत तिवारी

टाटा में ट्रेन से फिसली महिला तो RPF जवान बनी ‘देवदूत’, बचाई जान

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड से खुली...

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राजधानी रांची में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की है।...

JPSC CID Investigation: 8 घंटे की पूछताछ के बाद CID का...

JPSC CID Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने मामले में अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

Khunti Mob Lynching Case: बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों का...

Khunti Mob Lynching Case: झारखंड के खूंटी ज़िले से एक घटना सामने आई है, जहां बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों की...