बोकारो में ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान

304
बोकारो
बोकारो में ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान
Advertisment

बोकारो. रेलवे स्टेशन के पोल संख्या 404 /13 और 14 के नजदीक एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना गुरुवार की दोपहर 11:30 बजे के बीच की बताई जा रही है।

Advertisment

बताया जा रहा है कि जनशताब्दी एक्सप्रेस के सामने एक युवक कूदकर अपनी जान दे दी, जिससे ट्रेन से कटकर युवक का सिर धड़ से अलग हो गया। मौके पर जीआरपी ने पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जीआरपी इंस्पेक्टर उमाशंकर ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मौके से कुछ भी पहचान पत्र या इससे संबंधित दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे पहचान की जा सके। युवक देखने से 20 से 25 वर्ष का लग रहा है। जैसे ही इसके परिजनों का पता मिलेगा, उसके अनुसार अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।

बोकारो से चुमन कुमार की रिपोर्ट

Advertisement