Advertisement
Advertisement
Advertisement

तरंगा पंचायत में जमीन मापी पर विवाद, अंचल कर्मियों को विरोध के चलते लौटना पड़ा

बेरमो:  चंद्रपुरा प्रखंड के तरंगा पंचायत में जमीन मापी करने पहुंचे अंचल कार्यालय के कर्मचारियों को एक ही जमीन पर दो पक्षों के दावे के बाद वापस लौटना पड़ा। दूसरे पक्ष के विरोध के कारण स्थिति तनावपूर्ण हो गई, और चंद्रपुरा थाना पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर अगली तारीख पर मापी कराने का निर्णय लिया।

पहला पक्ष आरोप लगा रहा था कि जमीन मापी की जानकारी उन्हें अंचल कार्यालय से नहीं दी गई और न ही कोई आधिकारिक नोटिस प्राप्त हुआ, जबकि इस जमीन का मामला पहले से ही कोर्ट में लंबित है। वहीं, दूसरे पक्ष का कहना था कि अनुमंडल अधिकारी के आदेशानुसार जमीन की मापी होनी चाहिए और यह कानूनी रूप से आवश्यक है।

विवादित जमीन के मामले में दोनों पक्ष पुराने दस्तावेजों का हवाला दे रहे हैं। पहले पक्ष के पास 1947 के कोर्ट रजिस्टर से संबंधित दस्तावेज़ हैं, जबकि दूसरा पक्ष अनुमंडल अधिकारी के ज्ञापांक 959 दिनांक 1/24 के आदेश के आधार पर मापी कराने पर जोर दे रहा है।

अंचल कर्मचारियों ने दोनों पक्षों को शांत करते हुए पुलिस पदाधिकारियों की उपस्थिति में यह निर्णय लिया कि अगली बार मापी की प्रक्रिया से पहले सभी संबंधित पक्षों को आधिकारिक नोटिस दिया जाएगा। तब तक के लिए मापी को स्थगित कर दिया गया है।

इस घटनाक्रम के बाद यह निर्णय लिया गया है कि अगले सुनवाई और मापी की तारीख नोटिस के जरिए तय की जाएगी, जिससे सभी पक्ष समय रहते सूचित हो सकें और विवाद से बचा जा सके।

Commercial Advertisment

Bihar Fasal Bima Yojana 2026: बिहार में रबी फसलों का बीमा...

 बिहार में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू हो गई है। रबी फसलों के लिए 15 जनवरी 2027 तक आवेदन कर सकेंगे। गेहूं, मक्का समेत...

Assam Rifles Recruitment 2026: 10वीं-12वीं पास के लिए 354 पदों पर...

 Assam Rifles Recruitment 2026 के तहत 354 तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन 15 नवंबर से 14 दिसंबर तक होंगे। जानें...

NEET PG 2026 Counselling: झारखंड के दो निजी मेडिकल कॉलेजों में...

Jharkhand NEET PG 2026 Counselling के तहत दो निजी मेडिकल कॉलेजों में ऑल इंडिया और NRI कोटे की सीटों पर दाखिला होगा। आवेदन 16...