मोहल्ले के ही जमकुंभी से मिला नाबालिग लड़की का शव

बेतिया : नरकटियागंज नगर के दिउलिया वॉर्ड-25 के शिकारपुर थाना क्षेत्र से लापता 12 वर्षीय नाबालिग लड़की का शव मोहल्ले के ही एक जमकुंभी वाले स्थान में मिला है। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। परिवार वालों ने नाबालिग की हत्या की आशंका जताई है। परिजनों ने शिकारपुर थाने में तीन दिनों से लापता होने की प्राथमिकी भी दर्ज कराया है। परिवार वालों ने गांव और आसपास के क्षेत्रों में तलाश किया। लेकिन, वह कहीं नहीं मिली। इसके बाद थाने पहुंचकर शिकायत की। इसी बीच नाबालिग का शव शुक्रवार को सुबह घर के समीप एक जलकुंभी में मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। परिवार वालों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़े : नरकटियागंज नगर परिषद कार्यालय में सशक्त स्थाई समिति की बैठक

यह भी देखें :

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...

Koderma Vrindaha Waterfall Accident: सेल्फी-रील के चक्कर में फिर हादसा, वृंदाहा...

Koderma Vrindaha Waterfall Accident: तिलैया थाना क्षेत्र स्थित वृंदाहा वॉटरफॉल में नहाने के दौरान एक किशोर के पानी में डूबने की सूचना है। किशोर...