Advertisment

डायल-102 एंबुलेंस कर्मी का अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म

औरंगाबाद : औरंगाबाद जिला के सदर मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों के एंबुलेंस चालक बिहार राज्य चिकित्सा कर्मचारी संघ (इंटक) के बैनर तले अपनी मांग को लेकर गुरुवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे। 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ के औरंगाबाद जिला अध्यक्ष संतोष कुमार टाइगर ने बताया कि हम सभी 102 एंबुलेंस कर्मी का मई 2024 से अब तक मानदेय बकाया था। जिसको लेकर हम लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए थे।

हड़ताल के दौरान पीडीपीएल एजेंसी के एसीओ धरनास्थल पर आकर आश्वासन दिए और मध्य रात्रि तक तीन माह का हम लोगों का मानदेय प्राप्त हो गया। शेष बचे राशि का एक सप्ताह के अंदर भुगतान किए जाने का हम सभी एंबुलेंस कर्मियों का आश्वासन दिया गया है। इसके बाद हम लोग सभी एंबुलेंस कर्मी सहमति बनाकर बीते मध्य रात्रि (शुक्रवार) से ही हड़ताल समाप्त कर देगे और अपने काम पर लौट जाएंगे।

यह भी पढ़े : पूर्व प्रमुख के पत्नी की सांप काटने से हुई मौत

यह भी देखें :

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

 

Bankipur By Election Result: क्या उपचुनाव के नतीजे बिहार के जनादेश...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत के बाद राजनीतिक विश्लेषण तेज। क्या उपचुनाव के नतीजे बिहार के जनादेश का संकेत हैं, पढ़ें...

Ranchi Crime: पंडरा और जगन्नाथपुर में महिलाओं से Gold Chain Snatching,...

रांची के पंडरा और जगन्नाथपुर इलाके में महिलाओं से सोने की चेन छिनतई की दो घटनाएं सामने आईं। बाइक सवार बदमाश वारदात के बाद...

JPSC Scam Update: सीआईडी की 18 ठिकानों पर बड़ी Raid, OMR...

झारखंड में JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में सीआईडी ने रांची समेत पांच जिलों के 18 ठिकानों पर छापेमारी की। OMR शीट, लैपटॉप, मोबाइल और...