108 एंबुलेंस के चालक और पीएमटी 5 माह के बकाया वेतन को लेकर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल

रिपोर्टः मुन्ना कुमार/ न्यूज 22स्कोप

धनबादः 108 एंबुलेंस के चालकों और सहचालकों को पिछले 5 महीने से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। इसी समस्या को लेकर सभी चालक और सहचालक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। बुधवार को सीएस कार्यालय का घेराव भी किया। जिले में 27 एंबुलेंस अभी अपनी सेवा दे रहें है। जिनको चलाने की जिम्मेवारी 108 लोगों के कंधे पर है। दो पाली में एंबुलेंस को चलाया जाता है। एम्बुलेंस सेवा का संचालन करने वाली कंपनी जिकितजा हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड के तरफ से वेतन भुगतान किया जाता है, लेकिन पिछले पांच महीने से कर्मचारियों को बस आश्वासन से काम चलाना पड़ रहा है। अगस्त महीने में कंपनी का एग्रीमेंट भी खत्म होना है इसलिए कर्मचारी ज्यादा परेशान है।

बिना वेतन अब घर चलाना मुश्किल

एंबुलेंस चलाने वाले दिनेश कुमार का कहना है कि बिना वेतन अब घर चलाना मुश्किल हो गया है। जब घर ही नहीं चलेगा तो गाड़ी चला कर क्या करेंगे। आर्थिक स्थिति इतनी खराब हो गई है कि बच्चों का स्कूल फीस और राशन वाले का पैसा बकाया इतना बढ़ गया है की अब वहां से भी मदद नहीं मिल रही है। बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर वे लोग कई बार अधिकारियों से मिल चुके हैं। हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन दिया जाता है। आश्वासन के सहारे पांच महीने गुजर गए। इन सब के अलावा अगस्त महीने में नई कंपनी को हैंडओवर किया जायेगा सभी एंबुलेंस उसके बाद हमारा क्या होगा इसपर भी संकट है।

 

 

Saffrn

Trending News

INDI गठबंधन की बैठक पर मंत्री श्रवण का तंज, कहा- करते...

पटना : बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने कल यानी आठ जून...

मोबाइल लुटेरा गिरोह का सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार

बांका : बांका जिले के अमरपुर थाना की पुलिस ने एक मोबाइल लुटेरा गिरोह के सदस्य को एक देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, एक...

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, Video वायरल

बेगूसराय : जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र के गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष द्वारा...

6 साल के मासूम की रहस्यमयी मौत, स्कूल के शौचालय के...

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा जिले से एक बेहद दर्दनाक और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। मुरलीगंज थाना क्षेत्र के खारी गांव...

जहरीली शराबकांड : एक्शन में मोतिहारी पुलिस, UP से बड़े शराब...

मोतिहारी : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से गिरफ्तार हुआ फरार तस्कर पूर्वी चंपारण में शराब सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा था। आरोपी जहरीली शराबकांड के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img