हवाई अड्डा का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

मोतिहारी : रक्सौल में मास्टर प्लान के तहत 139 एकड़ अतिरिक्त भूमि की जरूरत को लेकर निर्देश जारी हो गया है। रक्सौल में हवाई अड्डा निर्माण को लेकर कवायद तेज कर दी गई है। इसको लेकर जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने शुक्रवार को स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त सौरव सुमन यादव और अनुमंडल पदाधिकारी रक्सौल शिवाक्षी दीक्षित भी मौजूद थी। हवाई अड्डा क्षेत्र के स्थलीय निरीक्षण के दौरान यहां पर उपस्थित अंचल अधिकारी ने कहा कि भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय अंतर्गत भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की ओर से तैयार किए गए मास्टर प्लान में 139 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता बताई गई है।

डीएम ने इसको लेकर मौजा सिसवा, चंदौली, चिकनी, एकडेरवा, भरतमही और सिंहपुर जो कि एयरपोर्ट के चारदीवारी पर स्थित है। वहां का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने हवाई अड्डा की चारदीवारी से लगभग 700 मीटर की दूरी तक, पश्चिम दिशा में लगभग 3200 मीटर तक, दक्षिण पश्चिम की दिशा में अतिरिक्त 700 मीटर, पूरब-दक्षिण की दिशा में अतिरिक्त 400 मीटर का रकबा, पूरब दिशा में 400 मीटर और उत्तर में में 6000 मीटर रकबा का स्थल का निरीक्षण किया गया। इसके राजस्व अभिलेखों की भी जांच की गई। जांच में लगभग 35 एकड़ गैर मजरूआ खाते की जमीन पाई गई, 5 एकड़ बकास्त भूमि और लगभग 100 एकड़ रैयती भूमि पाई गई। इसके खेसरा पंजी निर्माण के संबंध में जिलाधिकारी ने सभी जरूरी निर्देश अंचल अधिकारी रक्सौल को दिया गया।

यह भी देखें :

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने एयरपोर्ट के लिए एप्रोच रोड के विस्तारी करण के संबंध में जरूरी निर्देश दिया गया। एयरपोर्ट का विस्तार तिलावे नदी के पश्चिम दिशा में नदी से लगभग 500 मीटर की दूरी तक होना है। जिलाधिकारी ने कहा कि खाता खेसरा के जांच के लिए विभाग को बोला गया है।

यह भी पढ़े : बेखौफ बदमाशों ने बंदूक की नोक पर BJP नेता के पेट्रोल पंप से की लूटपाट

सोहराब आलम की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...