हजारीबाग हवाई अड्डा निर्माण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात

रांची: झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में  मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन से मुलाकात कर हजारीबाग हवाई अड्डा के निर्माण कार्य को अविलंब शुरू करने की मांग की गई। इस दौरान राज्य सरकार से हवाई अड्डे के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने का आग्रह किया गया।

हजारीबाग में हवाई अड्डे का निर्माण न केवल जिले के लिए बल्कि आसपास के अन्य जिलों के लिए भी एक बहुप्रतीक्षित मांग रही है। यह परियोजना वर्षों से भूमि अधिग्रहण संबंधी जटिलताओं के कारण लंबित पड़ी है। हवाई अड्डे का निर्माण होने से यात्रियों को सुविधाएं मिलेंगी, साथ ही व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी उत्पन्न होंगे।

स्थानीय लोगों और व्यापारिक समुदाय ने भी सरकार से जल्द से जल्द इस परियोजना को अमलीजामा पहनाने की अपील की है, ताकि हजारीबाग और उसके आसपास के क्षेत्रों का विकास गति पकड़ सके।

Jharkhand News: झारखंड आंदोलनकारियों और परिजनों को मिलेगी पेंशन, सरकार ने...

झारखंड सरकार ने आंदोलनकारियों और उनके परिजनों की पेंशन व अन्य सुविधाओं के लिए 7.66 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। राशि डीबीटी के जरिए...

JTET 2026: झारखंड में 986 केंद्रों पर कल होगी शिक्षक पात्रता...

JTET 2026 परीक्षा 1 नवंबर को झारखंड के 986 केंद्रों पर आयोजित होगी। 5.65 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। रांची में 101 परीक्षा केंद्रों पर...

Hatia-LTT Special Train: दिवाली और छठ पर यात्रियों को राहत, हटिया-मुंबई...

दिवाली और छठ पूजा की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हटिया-LTT पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन दिसंबर 2026 तक बढ़ा दिया है। दोनों...