अनियंत्रित Truck ने 5 छात्राओं को रौंदा, दो की मौत तीन गंभीर रूप से जख्मी

समस्तीपुर: समस्तीपुर से बड़ी खबर है जहां एक सड़क दुर्घटना में दो स्कूली छात्राओं की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय नवकाटोल के समीप की है जहां एक अनियंत्रित ट्रक ने पांच स्कूली छात्राओं को कुचल दिया। घटना में दो छात्राओं की मौत मौके पर ही हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक के लिए अफरातफरी मच गई।

घटना की सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि 5 छात्राएं स्कूल जा रही थी तभी एक अनियंत्रित ट्रक ने सभी को कुचल दिया और ट्रक सड़क के नीचे जा कर रुक गई। घटना में दो छात्राओं की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी साथ ही घायल छात्राओं को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। मृतकों की पहचान स्वाति प्रिया और कृतिका कुमारी के रूप में की गई। घटना के बाद मौके से भाग रहे ड्राइवर को लोगों ने पकड़ लिया वहीं लोगों ने सड़क जाम कर दिया। मामले की जानकारी के बाद कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर लोगों को शांत कराने में जुट गई।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Saran: कल से होगा कविवर कन्हैया जन्मशती समारोह का आगाज

Truck Truck Truck

Truck

Indore से Bodh Gaya तक 1200 KM की पैदल यात्रा पर...

सासाराम: मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी 65 वर्षीय लक्ष्मण नामदेव गणवीर इन दिनों अपनी अनोखी पदयात्रा को लेकर चर्चा में हैं। वे लगभग 1200...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: शादी के कुछ घंटे बाद भागने वाली...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: बिहार के रोहतास जिले के डालमियानगर इलाके में पुलिस ने कथित तौर पर फर्जी शादियां कराने वाले एक गिरोह का...

Bokaro Head Post Office ATM: बोकारो में ग्राहकों की परेशानी! शाम...

Bokaro Head Post Office ATM: सेक्टर-02 में हेड पोस्ट ऑफिस के परिसर में लगा ATM ग्राहकों के लिए परेशानी का कारण बन गया है।...