पीएम नरेंद्र मोदी कल हजारीबाग को देंगे 41 करोड़ की सौगात

हजारीबाग. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को जमशेदपुर से देशवासियों को कई सौगात देंगे। हजारीबाग के लिए भी 15 सितंबर का दिन बेहद खास है। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोचिंग कॉम्प्लेक्स का भी ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे। लगभग 41 करोड़ रुपये का यह कंपलेक्स बनकर तैयार होगा। जिसे तैयार करने में एक से डेढ़ साल का वक्त लगेगा।

पीएम नरेंद्र मोदी हजारीबाग को देंगे 41 करोड़ की सौगात

वहीं हजारीबाग में कोचिंग कंपलेक्स को लेकर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा है कि यह रेलवे के लिए मिल का पत्थर साबित होगा।हजारीबाग वासियों को इससे लाभ मिलने जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हजारीबाग वासियों के लिए लंबी दूरी की ट्रेन एक सपना के समान थी, लेकिन अब यह सपना पूरा होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को हजारीबाग रेलवे स्टेशन पर कोचिंग कॉम्प्लेक्स का ऑनलाइन शिलान्यास करने जा रहे हैं। रेलवे स्टेशन पर टर्मिनेट होने वाली ट्रेनों को खड़ा रखने और उनके रख-रखाव व मरम्मत आदि के लिए के कोचिंग कॉम्प्लैक्स भेजा जाता है। जब ट्रेन मरम्मत के लिए हजारीबाग रेलवे स्टेशन पहुंचेगी तो यहां के पैसेंजरों को भी इसका लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि लंबी दूरी की ट्रेन भी यहां से गुजरेगी। हजारीबाग सांसद ने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में बड़ी खुशखबरी भी हजारीबाग वालों को मिलने जा रही है। सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि चुनावी घोषणा पत्र में दूसरे स्थान पर रेलवे को जगह दिया गया था। वह वादा अब पूरा हो रहा है।

Jamshedpur AJSU Protest: रोजगार-शिक्षा के मुद्दे पर आजसू का प्रदर्शन, सरकार...

Jamshedpur AJSU Protest: छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज तथा उनकी आवाज दबाने के आरोप के विरोध में आजसू पार्टी छात्र मोर्चा ने बुधवार को...

Tej Pratap Yadav Death Threat: तेजप्रताप यादव को जान से मारने...

Tej Pratap Yadav Death Threat: जनशक्ति जनता दल से जुड़े नेता तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने...

Jamshedpur Dengue News: गालूडीह में डेंगू की दस्तक! 41 घरों की...

Jamshedpur Dengue News: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में डेंगू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन...