कोडरमा पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, चुनाव को लेकर नेताओं के साथ किया मंथन

कोडरमा. राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में सभी राजनीतिक पार्टियों जोर-शोर से जुट गई है। इस क्रम में आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश कोडरमा पहुंचे और पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद आपके साथ कार्यक्रम के जरिए उनका मन टटोलने का प्रयास किया।

झुमरी तिलैया के रॉयल सेलिब्रेशन में संवाद आपके साथ कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और बरही विधायक उमाशंकर अकेला यादव के अलावे प्रदेश के अन्य नेता और जिला कांग्रेस के पदाधिकारी और वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए। तकरीबन साढ़े तीन घंटे तक चले इस कार्यक्रम में कोडरमा विधानसभा की सीट इंडिया गठबंधन में कांग्रेस को कैसे मिले, इसके लिए मंथन भी किया गया।

कोडरमा पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी से तकरीबन 15 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी भी पेश की है। कोडरमा के अलावे राजधनवार और बरकट्ठा की सीट इंडिया गठबंधन में कांग्रेस को दिए जाने की अपील की गई है। बैठक के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि सीट शेयरिंग का मुद्दा इंडिया गठबंधन में शामिल दलों के शीर्ष नेता तय करेंगे, लेकिन ज्यादा से ज्यादा सीटों पर कांग्रेस अपनी दावेदारी पेश करने की तैयारी में जुटी है।

उन्होंने कहा कि पहले की तुलना में पार्टी थोड़ी कमजोर हुई है, इसलिए गठबंधन के साथ है, लेकिन इस चुनाव में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने पीएम समेत भाजपा के अन्य नेताओं के राज्य में होने वाले दौरे से किसी भी तरह के परिवर्तन होने से इनकार किया है। वहीं विधायक उमाशंकर यादव अकेला ने कहा कि राज्य में गरीबों के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से भाजपा बुरी तरह डर गई है। यही कारण है कि भाजपा के दिग्गज नेताओं का राज्य में दौरा हो रहा है, लेकिन इससे इंडिया गठबंधन की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...