Breaking: राजेश ठाकुर की छुट्टी, केशव महतो कमलेश बने झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष

रांची. बड़ी खबर झारखंड की सियासत से आ रही है। केशव महतो कमलेश झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं। ऐसे में राजेश ठाकुर की इस पद से छुट्टी हो गई है, जो इस पद को संभाल रहे थे। वहीं कांग्रेस ने रामेश्वर उरांव को विधायक दल का नेता बनाया है।

इसकी जानकारी देते हुए कांग्रेस ने सोशल मीडिया एक्स लेटर को शेयर करते हुए पोस्ट किया है, जिसमें लिखा है, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा केशव महतो कमलेश को झारखंड कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष और डॉ. रामेश्वर उरांव को CLP नियुक्त किया गया है। आप दोनों को बधाई एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

केशव महतो कमलेश बने झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष

नोटिफिकेशन में कांग्रेस ने बताया है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने केशव महतो कमलेश को तत्काल प्रभाव से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं पार्टी निवर्तमान पीसीसी अध्यक्ष राजेश ठाकुर के योगदान को सराहना किया है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से झारखंड में कांग्रेस विधायक दल के नेता के रूप में रामेश्वर उरांव की नियुक्ति के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है।

बता दें कि, कांग्रेस ने झारखंड में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को तब बदला है, जब यहां सिर पर विधानसभा का चुनाव होना है। बताया जा रहा है कि त्योहारों के बाद यहां विधानसभा का चुनाव होगा। वहीं इस चुनाव को देखते हुए हाल ही में दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई थी। इसमें झारखंड के कांग्रेस प्रदेश प्रभारी जीए मीर और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर शामिल हुए थे। अब कांग्रेस ने बड़ा फैसला लेते हुए राजेश ठाकुर की जगह अब केशव महतो कमलेश को प्रेदश की कमान सौंप दी है।

Jharkhand Cabinet Meeting: 27 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक, वेतन विसंगति...

 झारखंड कैबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को प्रोजेक्ट भवन में होगी। वेतन विसंगति दूर करने के लिए कमेटी, JPSC पुनर्गठन और खनन व्यवस्था पर...

Jharkhand Weather Alert: 27 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, 28 से भारी...

झारखंड में 27 अक्टूबर से मौसम बदलने की संभावना है। 28 से 30 अक्टूबर तक तेज हवा, वज्रपात और भारी बारिश का अनुमान है।...

Jio IPO Record Applications: Jio IPO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 1.38...

Jio IPO Record Applications: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने आवेदन संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।...