Advertisment

नालंदा में एक साथ 5 घरों में चोरी

नालंदा : रहुई थाना क्षेत्र इलाके के अब्दुलहिचक गांव में शनिवार की देर रात अज्ञात चोरों के झुंड ने जमकर उत्पाद मचाया। चोरों के झुंड ने कुल पांच घरों निशाना बनाते हुए घर का ताला तोड़कर गोदरेज और पेटी में रखें नगद ढाई लाख 15 लाख रुपए महंगे आभूषण, महंगे बर्तन एवं समान पर हाथ साफ कर दिया। घर का टूटा हुआ ताला देखकर ग्रामीणों को चोरी की घटना की जानकारी सुबह में हुई। जिसके बाद इसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा स्थानीय थाना को दी गई।

पीड़ित गृह स्वामी शिव शंकर प्रसाद सिन्हा ने बताया कि जिन घरों में चोरी हुई है उन सभी घरों में ताला बंद था। सभी लोग अपने-अपने घरों को छोड़ बाहर गए हुए थे। इसी का फायदा अज्ञात चोरों के झुंड ने आराम से उठाया। वहीं इस घटना के बाद गांव वालों में आक्रोश देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस डॉग स्क्वायड की मदद से चोरी की गुत्थी को सुलझाने में जुट गई है। ग्रामीणों ने बताया कि इस चोरी के पीछे नशेड़ियों का हाथ हो सकता है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़े : करंट की चपेट में आने से 2 किशोर की हुई मौत

यह भी देखें :

राजा कुमार की रिपोर्ट

RGU Ramgarh Freshers Party: रामगढ़ के RGU में नए छात्रों का...

RGU Ramgarh Freshers Party: राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के साइंस फ़ैकल्टी के अंतर्गत फ़िज़िक्स डिपार्टमेंट ने नए छात्रों के स्वागत और फ़ाइनल ईयर के छात्रों को...

JPSC-JSSC Protest: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से सोनम वांगचुक ने...

JPSC-JSSC Protest: झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) और झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (JSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी, OMR शीट के साथ छेड़छाड़ और...

TRE 4.0 और शिक्षक तबादले पर शिक्षा मंत्री Mithilesh Tiwari ने...

पटना : बिहार बीजेपी की बड़ी समीक्षा बैठक खत्म होने के बाद पटना स्थित प्रदेश कार्यालय के बाहर एक अलग ही नजारा देखने को...