Koderma: एक ही रात में तीन घरों में चोरी, लाखों के जेवर-नकदी लेकर फरार चोर

Koderma: जिले के तिलैया थाना क्षेत्र स्थित बैजनाथ नगर में चोरों ने एक ही रात में तीन घरों को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की घटनाओं के बाद इलाके में दहशत और चिंता का माहौल है। चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ किया है।

तीन घरों को बनाया निशाना, एक घर में चोरी की कोशिश नाकाम:

स्थानीय लोगों के अनुसार चोरों ने इलाके में तीन घरों में घुसने की कोशिश की। इनमें से एक घर में चोरी की घटना को चोर अंजाम नहीं दे सके, लेकिन बाकी दो घरों से वे भारी मात्रा में सामान और नकदी ले उड़े। जिस घर में चोरी हुई, वहां से पुलिस को शराब की बोतल भी मिली है, जिससे संदेह है कि चोर पहले शराब पीते रहे और बाद में पूरी प्लानिंग के साथ चोरी को अंजाम दिया।

पीड़ित परिवार छठ मनाने गांव गया था, लौटकर टूटा ताला पाया:

पीड़ित अनिल साह ने बताया कि उनका परिवार छठ त्योहार मनाने के लिए अपने गांव छथियारी गया हुआ था। उसी दौरान चोरों ने मौके का फायदा उठाकर घर में प्रवेश किया। उन्होंने कहा कि हमें आज सुबह पड़ोसी ने फोन कर बताया कि घर का ताला टूटा हुआ है। जब हम घर आए, तो अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी से जेवरात और लगभग तीन लाख रुपये नकद गायब थे।

पुलिस मौके पर पहुंची, जांच जारीः

सूचना मिलने के बाद तिलैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घरों का निरीक्षण किया, फिंगरप्रिंट टीम को भी बुलाया जा सकता है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगालने की तैयारी में है। स्थानीय लोगों ने रात में संदिग्ध आवाजें सुनने की बात भी कही है, जिससे पुलिस को कुछ प्रारंभिक जानकारी मिली है।

इलाके में बढ़ी चिंताः

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से बैजनाथ नगर के लोग डरे हुए हैं। स्थानीय निवासियों ने रात में गश्ती बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने की मांग की है।

रिपोर्टः अमित

Sahibganj News: पाकिस्तानी और नेपाली नोटों के साथ बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार,...

 साहिबगंज के करमटोला स्टेशन के पास ब्रह्मपुत्र मेल से बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार हुआ। उसके पास से पाकिस्तानी और नेपाली मुद्रा, मोबाइल व टिकट बरामद...

JHTET 2026: झारखंड में 5.60 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ा बदलाव,...

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 1 नवंबर 2026 को होगी। करीब 5.60 लाख अभ्यर्थियों को प्री-प्रिंटेड OMR शीट मिलेगी। इससे पारदर्शिता और परीक्षा प्रबंधन बेहतर...

Ranchi Municipal Corporation: 51 दिन से ठप होल्डिंग और ट्रेड लाइसेंस...

 झारखंड के नगर निकायों में 21 अगस्त से होल्डिंग और ट्रेड लाइसेंस की कई सेवाएं ठप हैं। रांची नगर निगम में अब तक 65...