Advertisment

‘राहुल गांधी की जीभ काटने वालों को 11 लाख का इनाम’, शिवसेना नेता ने किया विवादित ऐलान

Desk : खबर महाराष्ट्र की सियासत से है। शिवसेना नेता ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है। बताया जा रहा है कि शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष गांधी की जीभ काटने वाले को 11 लाख रुपये देने का ऐलान किया है। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इसकी पुष्टि न्यूज 22स्कोप नहीं करता है। बताया जा रहा है कि गायकवाड़ ने आरक्षण व्यवस्था को खत्म करने के गांधी के बयानों पर उनकी आलोचना करते हुए यह टिप्पणी की है।

राहुल गांधी पर शिवसेना नेता का विवादित ऐलान

वीडियो में दावा किया जा रहा है कि शिवसेना विधायक गायकवाड़ कह रहे हैं, “जब वह (राहुल गांधी) विदेश में थे, तो उन्होंने कहा था कि वह भारत में आरक्षण प्रणाली को खत्म करना चाहते हैं। इससे कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ गया है…अपनी हालिया अमेरिकी यात्रा के दौरान  गांधी ने आरक्षण खत्म करने की बात कही थी। यह उस मानसिकता को दर्शाता है जो स्वाभाविक रूप से आरक्षण का विरोध करती है। मैं राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को ₹11 लाख का इनाम दूंगा।’

वहीं गांधी की टिप्पणी को लोगों के साथ सबसे बड़ा विश्वासघात बताते हुए शिवसेना विधायक ने कहा, “मराठा, धनगर और ओबीसी जैसे समुदाय आरक्षण के लिए लड़ रहे हैं, लेकिन उससे पहले राहुल गांधी इसके लाभों को समाप्त करने की बात कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “राहुल गांधी संविधान की किताब दिखाते थे और एक फर्जी कहानी फैलाते थे कि भाजपा इसे बदल देगी। लेकिन यह कांग्रेस ही है जो देश को 400 साल पीछे ले जाने की योजना बना रही है। एक तरफ महाराष्ट्र में आरक्षण की मांग उठ रही है और वहीं राहुल गांधी ने देश में आरक्षण खत्म करने का बयान दे दिया।”

वहीं गांधी पर दिए गए विवादित बयान को लेकर महाराष्ट्र के कई कांग्रेस नेताओं ने गायकवाड़ पर निशाना साधा। महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने सेना विधायक की टिप्पणी को “बकवास” बताया और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Jharkhand Crime: नाबालिग के अपहरण के आरोप में युवक की पीट-पीटकर...

झारखंड के टंडवा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में ग्रामीणों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पिता भी घायल,...

Food Price Update: 5 महीने में दाल और खाद्य तेल सबसे...

28 फरवरी से 3 अगस्त 2026 के बीच 16 में से 15 प्रमुख खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़े। दाल और खाद्य तेल में सबसे...

Railway RAC Rule: अब RAC यात्रियों को भी मिलेगा पूरा Bedroll...

रेलवे बोर्ड ने नया आदेश जारी कर एसी कोच में RAC टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को भी पूरा बेडरोल किट देने का...