दिल्ली में प्रियंका गांधी संभालेंगी कांग्रेस के चुनाव प्रचार की कमान, राहुल गांधी की तबीयत नासाज

डिजिटल डेस्क : दिल्ली में प्रियंका गांधी संभालेंगी कांग्रेस के चुनाव प्रचार की कमान, राहुल गांधी की तबीयत नासाज। दिल्ली में चुनाव प्रचार की कमान कांग्रेस में हाईकमान ने वायनाड से सांसद बनीं कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी को सौंपी है। वह दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) और भाजपा के खिलाफ पार्टी की ओर से मुख्य प्रचारक होंगी।

इसके पीछे वजह यह बताई जा रही है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष की कमान संभाल रहे राहुल गांधी की तबीयत इस समय जरा नासाज है। वह चुनाव प्रचार के लिए तय शेड्यूल में खुद को एडजस्ट करने में नासाज तबीयत के चलते असहज महसूस कर रहे हैं।

दिल्ली में प्रियंका का 26 से धुआंधार प्रचार कार्यक्रम

कांग्रेसी रणनीतिकारों के हवाले से सामने आई इस खबर के मुताबिक, सेहत ठीक नहीं होने की वजह से राहुल गांधी की सक्रियता पिछले कुछ दिन में कम हो गई है। ऐसे में कांग्रेस महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा 26 जनवरी से दिल्ली में एक तूफानी अभियान की शुरुआत करने की तैयारी में हैं।

इस संबंधी तय होने वाले कार्यक्रमों के बारे में जल्द ही खुलासा किया जाएगा। बताया जा रहा है कि पार्टी ने राहुल गांधी की अनुपस्थिति को देखते हुए यह रणनीतिक बदलाव किया है। अब प्रियंका गांधी को राहुल गांधी के स्थान पर दिल्ली चुनाव में प्रचार की कमान सौंपी गई है।

प्रियंका गांधी की फाइल फोटो
प्रियंका गांधी की फाइल फोटो

कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच प्रियंका गांधी का कार्यक्रम कराने को शुरू हुई रस्साकसी

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस के अंदरखाने दिल्ली के चुनाव प्रचार में सांसद बनीं महासचिव प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में अपने निर्वाचन क्षेत्र में कराने को लेकर दिल्ली में कांग्रेस के टिकटार्थियों की ओर से रस्साकसी का दौर भी शुरू हो चुका है। प्रियंका गांधी के नाम पर कांग्रेस में निचले स्तर के कार्यकर्ताओं में अलग ही उत्साह का माहौल है।

बताया जा रहा है कि सभी कांग्रेस उम्मीदवारों ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (डीपीसीसी) को अनुरोध भेजा है कि प्रियंका उनकी सीट पर प्रचार करें। हालांकि, प्रियंका गांधी महत्वपूर्ण सीटों पर ही प्रचार करेंगी, यह सभी को पहले ही स्पष्ट कर दिया गया है।

फिलहाल इतना तय बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी रविवार शाम को उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अपनी पहली रैली को संबोधित करेंगी। इसके जरिये ही दिल्ली विधानसभा चुनावों में उनकी भागीदारी की शुरुआत होगी।

प्रियंका गांधी की फाइल फोटो
प्रियंका गांधी की फाइल फोटो

राहुल गांधी के चुनाव प्रचार के कार्यक्रमों पर अभी स्थिति साफ नहीं…

इसी बीच कांग्रेस के रणनीतिकारों ने संकेत दिया है कि तबीयत नासाज होने के बावजूद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपने सभी प्रचार कार्यक्रम रद्द नहीं करने वाले। राहुल गांधी दिल्ली विधानसभा में कांग्रेस की ओर होने वाले कुछ चुनिंदा जनसभाओं में जरूर शिरकत करेंगे।

इस बीच, दिल्ली कांग्रेस प्रमुख देवेंद्र यादव ने राहुल की भागीदारी को लेकर आशा व्यक्त की और कहा कि राहुल गांधी की मादीपुर में रैली अभी भी तय है। वह वहां एक बड़ी सभा को संबोधित करेंगे। बीते गुरुवार को राहुल गांधी ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद में अपनी रैली रद्द कर दी थी।

उसके बाद से चुनाव प्रचार में उनकी उपलब्धता को लेकर संशय की स्थिति बनी है। राहुल गांधी हाल ही में अस्वस्थ होने के कारण कुछ कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो पाए थे। इनमें दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में उनका प्रस्तावित कार्यक्रम भी शामिल था।

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक मार्गदर्शन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने डिजिटल शिक्षा...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...

Jairam Mahato Controversy: जयराम महतो और थाना प्रभारी विवाद में नया...

Jairam Mahato Controversy: जेएलकेएम प्रमुख और डुमरी विधायक जयराम महतो का बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित गाली-गलौज का ऑडियो सोशल मीडिया...