Breaking : प्रियंका गांधी लड़ेगी वायनाड उपचुनाव, राहुल गांधी ने छोड़ा सीट…

Breaking

Ranchi : राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। केरल के वायनाड लोकसभा सीट से प्रियंका गांधी उपचुनाव लड़ने वाली है। बता दें कि राहुल गांधी ने वायनाड लोकसभा सीट छोड़ दी है जिसके बाद इस सीट पर उपचुनाव होना है।

कांग्रेस ने इस सीट से राहुल गांधी की बहन और सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी को अपना उम्मीदवार बनाया है। जानकारी के लिए बता दें कि राहुल गांधी ने इस लोकसभा चुनाव में रायबरेली और वायनाड दो सीटों से चुनाव लड़े थे।

राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट

चुनाव में वे रायबरेली और वायनाड दोनों ही सीट से विजयी हुए हैं, पर नियम के तहत एक व्यक्ति एक ही जगह से सांसद हो सकता है। जिसके बाद राहुल गांधी ने वायनाड सीट छोड़ दी और अब वे रायबरेली के सांसद के रुप में संसद जाएंगे।

राहुल गांधी के वायनाड सीट छोड़न के बाद वह सीट खाली हो गई थी। अब इस सीट पर उपचुनाव होना है। जिसको लेकर कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को अपना उम्मीदवार बनाया है। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि प्रियंका गांधी के विरुद्ध इस सीट से कौन खड़ा होता है।

 

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...