रांची के छात्र की भुवनेश्वर में संदिग्ध मौत, पिता ने रैगिंग कर हत्या का लगाया आरोप

रांची. डोरंडा के रविदास मोहल्ले के इंजीनियरिंग के छात्र अभिषेक रवि की ओडिशा के भुवनेश्वर में संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मृतक के पिता अनूपचंद राम का कहना है कि कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि अभिषेक की मौत आईटीआर इंजीनियरिंग कॉलेज में सीढ़ी से गिरने हुई है, लेकिन मेरे बेटे की रैगिंग कर हत्या की गई है और कॉलेज प्रबंधन एवं पुलिस-प्रशासन की मिलिभगत से हत्या को दूर्घटना में बदलने की कोशिश में की जा रही है।

रांची के छात्र की भुवनेश्वर में संदिग्ध मौत

वहीं परिजनों का ये भी कहना है कि जहां से अभिषेक रवि के गिरने की बात कही जा रही है, वहां की सीढ़ी के स्टील के रॉड को देखने से साफ पता चलता है कि उस रॉड को काटा गया है। उसकी सीढ़ी से गिरने से मौत को साधारण मामला बताकर रफा-दफा करने की कोशिश हो रही है। अभिषेक के पिता अनूपचंद राम शिक्षक हैं।

मंत्री संजय सेठ मिले पीड़ित परिजन से

वहीं पिड़ीत परिवार से आज रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने डोरंडा रविदास मुहल्ला स्थित निवास पर जाकर मुलाकात की। पीड़ित परिवारों से सारी बातों को सुनने के बाद मंत्री संजय सेठ ने तत्काल भुनेश्वर में संपर्क कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। साथ ही जरूरत पड़ने पर पीड़ित परिवार के साथ भुवनेश्वर (ओडिशा) तक जाने की बात कही।

संजय सेठ 22Scope News

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...