Advertisment

Gaya पितृपक्ष मेला कल से होगा शुरू, श्रद्धालुओं को उपहारस्वरूप दिया जाएगा…

गया: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला मंगलवार से शुरू हो जायेगा। पितृपक्ष मेला को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। पितृपक्ष मेला से संबंधित जानकारी देते हुए जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम एवं एसएसपी आशीष भारती ने एक प्रेसवार्ता कर बताया कि तीर्थयात्रियों के लिए इस बार बेहतर व्यवस्था की गई है। पितृपक्ष मेला के उद्घाटन को लेकर सारी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। पितृपक्ष मेला में आने वाले तीर्थयात्रियों को इस बार उपहार स्वरूप गंगा जल दिया जायेगा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सोच के अनुसार गंगाजल उपहारस्वरूप देने की योजना बनाई गई है और इसके लिए सारी तैयारी भी कर ली गई है। डीएम ने बताया कि विष्णुपद मंदिर से लेकर मानपुर पुल तक पाथवे बनाया गया है जिससे तीर्थ यात्रियों को विष्णुपद मंदिर से सीताकुंड पिंडवेदी तक जाने में सहूलियत होगी। इसके अलावा साफ सफाई, आवासन, पेयजल, बिजली, पार्किंग, सुरक्षा इत्यादि की भी व्यापक व्यवस्था की गई है। इस बार पितृपक्ष मेला में पिछली बार से अधिक बेहतर व्यवस्थाएं आने वाले लोगों को दी जाएँगी। बाहर से आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए गांधी मैदान में टेंट सिटी का निर्माण किया गया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Railway में नौकरी दिलाने के फर्जी गोरखधंधा में एक और गिरफ्तार, कई फर्जी कागजात…

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Gaya Gaya Gaya

Gaya

Highlights

Jharkhand Scholarship 2026: क्या बढ़ेगी झारखंड के छात्रों की छात्रवृत्ति? मुख्यमंत्री...

Jharkhand Scholarship 2026: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अनुसूचित जनजाति (ST), अनुसूचित जाति (SC), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)...

JPSC JSSC Exam Scam: हजारीबाग से बाबूलाल मरांडी का बड़ा बयान,...

JPSC JSSC Exam Scam: झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर चल रहे राजनीतिक और छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, विपक्ष...

Mahindra Pride Classroom Training: महिंद्रा प्राइड क्लासरूम ने बदली छात्राओं की...

Mahindra Pride Classroom Training: 'महिंद्रा प्राइड क्लासरूम' पहल के तहत, कांद्रा के गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कॉलेज में 15 दिनों का ऑफलाइन इंटरव्यू...