Advertisment

Goat चराने गए व्यक्ति पर बाघ ने किया हमला, मौत से इलाके में दहशत

पश्चिम चंपारण: पश्चिम चंपारण में बकरी चराने के लिए गए एक व्यक्ति पर बाघ ने हमला कर दिया जिससे व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घटना मानपुर थाना क्षेत्र के मंगुराहा रेंज की है। मृतक की पहचान महतो के रूप में की गई। मामले में बताया जा रहा है कि बाघ ने हमला कर मार दिया और शव को खींच कर जंगल की तरफ करीब दो सौ मीटर तक ले गया फिर भाग गया। परिजनों ने बताया कि मृतक सुबह पांच बजे बकरी चराने के लिए जंगल की तरफ गए थे। कुछ देर बाद सारी बकरियां खुद घर आ गई लेकिन मृतक घर नहीं लौटे।

परिजनों को शक हुआ तो वे जंगल की तरफ गए जहां उनका शव पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। मामले में पश्चिम चंपारण वनरक्षक डॉ नेषामणि ने बताया कि गांव जंगल से सटा हुआ है। मृतक बकरी चरा रहा था तभी जंगल से निकल कर बाघ ने हमला कर दिया जिससे व्यक्ति की मौत हो गई। मौके पर वन विभाग की टीम पहुंच कर बाघ को ट्रैक करने की कोशिश कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Rain के 24 घंटे बाद भी सड़कें बनी हुई है तालाब, बेगूसराय के इस मोहल्ले में…

पश्चिम चंपारण से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Goat Goat

Goat

Highlights

Jharkhand Transfer Posting: वाणिज्य-कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 अधिकारी बने...

Jharkhand Transfer Posting: झारखंड सरकार के कमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट ने स्टेट टैक्स सर्विस के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर प्रमोशन और पोस्टिंग के बारे में...

Jharkhand Voter Registration 2026: 5 अगस्त से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में...

Jharkhand Voter Registration 2026: झारखंड में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) अभियान के तहत 5 अगस्त को वोटर लिस्ट का ड्राफ़्ट जारी होने के बाद,...

Shibu Soren First Death Anniversary: बेंगलुरु से लौटे CM हेमंत सोरेन,...

Shibu Soren First Death Anniversary: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा...