Advertisment

Rain के 24 घंटे बाद भी सड़कें बनी हुई है तालाब, बेगूसराय के इस मोहल्ले में…

बेगूसराय: बेगूसराय में बारिश के 24 घंटे बाद भी सड़कों पर पानी जमा है। सड़क को देख कर ऐसा प्रतीत होता है मानो बाढ़ आ गई हो। यह नजारा है बेगूसराय नगर निगम के वार्ड संख्या 28 लोहियानगर मोहल्ला की। लोगों ने बताया कि शुक्रवार की रात से शनिवार की दोपहर तक बारिश हुई। बारिश के बाद शहर के लगभग सभी मोहल्लों में पानी नाला में बह गया लेकिन लोहियानगर में 24 घंटे बीत जाने के बाद भी सड़कें तालाब बनी हुई है। सड़कों पर करीब एक फ़ीट से भी ऊपर पानी बह रहा है। पानी लोगों के घरो और दुकानों में घुस गया है।

देखने से प्रतीत होता है कि यह बारिश का नहीं बल्कि बाढ़ का पानी हो। सड़कों और मोहल्ले में जलजमाव से स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के बाद आईटीआई कॉलेज और पनहास की तरफ से भी नाले का पानी इधर ही बहा दिया गया है जिसकी वजह से इलाके में बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है। नगर निगम के वार्ड संख्या 28 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि ने बताया कि पूरे इलाके में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। नगर निगम के कर्मियों से जलनिकासी की व्यवस्था करने के लिए कहा है, जल्दी ही जलनिकासी की जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Vaishali ऐतिहासिक और पौराणिक जगह है, बोधगया और राजगीर आनेवाले श्रद्धालु भी यहां आएंगे- CM

Rain Rain Rain

Rain

Highlights

Baba Baidyanath Helicopter Service: देवघर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए नई...

Baba Baidyanath Helicopter Service: 2026 में राज्य-स्तरीय श्रावणी मेले में आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए एक नई और आकर्षक सुविधा शुरू की जा रही...

Saryu Rai Jamshedpur News: बिजली-नाली की शिकायतें सुनते ही एक्शन में...

Saryu Rai Jamshedpur News: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने रविवार को भाटिया बस्ती, अशोक पथ मंदिर, मंदिर पथ और आसपास के कई इलाकों...

Goal Education Dhanbad NEET Success: 28 साल की सफलता का जश्न,...

Goal Education Dhanbad NEET Success: कॉम्पिटिटिव एग्ज़ाम की तैयारी कराने वाले प्रमुख कोचिंग संस्थान 'गोल एजुकेशन' ने रविवार को उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में अपनी...