Akhilesh Yadav का CM Yogi पर तंज, बोले – भाषा से पहचानिए असली संत

डिजीटल डेस्क : Akhilesh Yadav का CM Yogi पर तंज, बोले – भाषा से पहचानिए असली संत। उत्तर प्रदेश की सियासत में इस समय पूर्व मुख्यमंत्री और सपा मुखिया Akhilesh Yadav और वर्तमान मुख्यमंत्री CM Yogi आदित्यनाथ के बीच एक-दूसरे का नाम लिए बिना खूब वार-पलटवार चल रहा है।

पहले Akhilesh Yadav के दिए बयान पर गुरूवार तक लगातार दो दिनों तक CM Yogi आदित्यनाथ ने करारा प्रहार किया था। अब शुक्रवार को सपा मुखिया Akhilesh Yadav ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कहा – असली संत को भाषा से पहचानिए।

मठाधीश वाले विवाद के बाद अब Akhilesh Yadav का नया बयान

उत्तर प्रदेश में जल्द उपचुनाव होने हैं। उसके पहले CM Yogi और सपा प्रमुख Akhilesh Yadav के बीच वार-पलटवार का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। दोनों ही एक दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं।

Akhilesh Yadav ने शुक्रवार को सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, भाषा से पहचानिए असली सन्त महन्त, साधु वेष में घूमते जग में धूर्त अनन्त। हालांकि इस बार Akhilesh Yadav के बयान में सफाई झलक रही है।

इससे पहले भी संतों को लेकर Akhilesh Yadav ने सफाई पेश करते हुए कहा था कि वो कभी किसी साधु संत का अपमान कर ही नहीं सकते।

सपा अध्यक्ष ने कुछ दिन पहले कह दिया था कि माफिया और मठाधीश में कोई फर्क नहीं है। उसके बाद संतों की नाराजगी को देखते हुए उन्होंने CM Yogi को मठाधीश कहते हुए साधु संतों के प्रति श्रद्धा जाहिर की। साथ ही उन्होंने CM Yogi पर एक बार फिर निशाना साधा।

Rohtas Free IVF Camp: रोहतास में नि:शुल्क IVF एवं मेडिकल चेकअप...

Rohtas Free IVF Camp: डेहरी के नील कोठी स्थित चंद्रराज वाटिका में बिलीव एंड ब्लेस्ड फर्टिलिटी एंड IVF सेंटर, पटना की ओर से नि:शुल्क...

Sudivya Sonu Last Rites: हजारों की भीड़ के बीच पंचतत्व में...

Sudivya Sonu Last Rites: झारखंड सरकार के मंत्री और गिरिडीह विधायक रहे स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को रविवार को नम आंखों से अंतिम विदाई दी...

Gopalganj के भवानी और रिया का World Taekwondo Championship 2026 के...

World Taekwondo Championship 2026, गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले के बरौली प्रखंड से निकलकर दो युवा ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान...