Samastipur में मुखिया संघ अध्यक्ष की हत्या, आरोपी की हो गई पहचान

समस्तीपुर: बिहार में लॉ एंड ऑर्डर दुरुस्त रखने के लिए हाल ही में कई आईएएस आईपीएस की ट्रांसफर पोस्टिंग की गई लेकिन बावजूद इसके राज्य में कानून व्यवस्था ट्रैक पर नहीं आ रहा। ताजा मामला समस्तीपुर का है जहां अपराधियों ने मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष की गोली मार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। वहीं स्थानीय लोग आक्रोशित हो कर शव के साथ सड़क जाम कर दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई।

घटना समस्तीपुर के हलई थाना क्षेत्र के डिहिया पुल के निकट की है। मृतक की पहचान मोरवा मुखिया संघ के अध्यक्ष नारायण शर्मा के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि नारायण शर्मा गांव के ही एक युवक की मौत के बाद दाह संस्कार में शामिल होने गए थे। दाह संस्कार के दौरान ही उनकी एक अन्य युवक से कुछ कहा सुनी हो गई जिसके बाद उनकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि युवक की मौत आत्महत्या का मामला था जिसमें मृतक मुखिया ने कहा था कि मामला ग्रामीण स्तर पर ही सुलझा लिया जाए जबकि युवक मामले को पुलिस में ले जाने की बात कर रहा था।

घटना को लेकर हलई थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया कि मुखिया को गोली मारने वाले युवक की पहचान हो गई है। आरोपी युवक वनवीरा पंचायत का ही रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी के पुलिस छापेमारी कर रही है। मृतक के परिजन के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Law and Order को लेकर सीएम नीतीश कर रहे हैं हाई लेवल मीटिंग

Samastipur Samastipur Samastipur

Samastipur

Saffrn

Trending News

स्वास्थ्य केंद्र के स्थान को लेकर ग्रामीणों का हंगामा, संवेदक पर...

Dhanbad:  धनबाद के गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत बड़पिछरी पंचायत में स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण विवादों के घेरे में है। ग्रामीणों ने संवेदक पर स्थान...

CCL रेलीगढ़ा कोलयरी से 29 टन कोयला लेकर चला हाईवा, रास्ते...

Jharkhand: CCL अरगड्डा क्षेत्र के रेलीगड़ा कोलयरी में कोयला हेराफेरी करने का मामला शनिवार को प्रकाश में आया है, इसे लेकर कोलियरी रेली गढ़ा...

मुख्यमंत्री ने की सूचना एवं जन-संपर्क, सिविल विमानन व नगर विकास...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, सिविल विमानन विभाग और नगर विकास एवं आवास...

बंगाल पहुंचे CM Hemant, कहा- हम भी ममता दीदी की इस...

Bengal: बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने में अब बहुत ज्यादा समय नहीं बचे हैं।ऐसे में चुनाव प्रचार जोरों पर हैं और...

मुख्यमंत्री ने की कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय भवन में वाचनालय विकसित...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय पटना के परिसर में स्थापित बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न जननायक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img