Advertisment

Sitamarhi में मुखिया की गोली मार कर हत्या, परिवार के साथ जा रहे थे तभी…

सीतामढ़ी: बिहार में इन दिनों अपराधियों का तांडव एक बार फिर सर चढ़ कर बोल रहा है। सीतामढ़ी में अपराधियों ने बुधवार की देर शाम एक मुखिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी। घटना सीतामढ़ी के रीगा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर के समीप की है। मृतक मुख्य की पहचान सीतामढ़ी के सोनबरसा प्रखंड के कचोर पंचायत के मुखिया माधवेन्द्र कुमार उर्फ़ मुन्ना मिश्रा के रूप में की गई।

बताया जा रहा है कि मुखिया अपने परिवार के साथ कार से कहीं जा रहे थे, इसी दौरान अपराधियों ने उनका पीछा कर उनके ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। गोलीबारी में मुखिया मुन्ना मिश्रा को पांच गोली और उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

मामले में सदर डीएसपी रामकृष्ण ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल में जुट गई है। उन्होंने बताया कि मृतक मुखिया के ऊपर भी कई आपराधिक मामले दर्ज थे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  जमशेदपुर में चलती कार में अचाकन लगी आग, धू-धूकर जली

सीतमढ़ी से अमित कुमार की रिपोर्ट

Sitamarhi Sitamarhi Sitamarhi

Sitamarhi

BSL Contract Workers PPE: संविदा कर्मियों की सुरक्षा को लेकर BSL...

BSL Contract Workers PPE: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) ने कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए वर्कप्लेस पर सुरक्षा के उपायों को और...

Ranchi Drug Awareness Program: रांची में नशे के खिलाफ बड़ा जागरूकता...

Ranchi Drug Awareness Program: रोटरी क्लब ऑफ रांची साउथ की ओर से विवेकानंद विद्यामंदिर, सेक्टर-2, धुर्वा में “Say No to Drugs and Yes to...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले में ED का बड़ा...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले की जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धनबाद के कोयला व्यापारी एलबी सिंह से जुड़े लोगों...