Nawada में मुखिया की गोली मार कर हत्या

नवादा: नवादा में बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक मुखिया की गोली मार कर हत्या कर दी। मुखिया की हत्या की घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। घटना नवादा के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के बुधौली स्कूल के पास की है। मृतक की पहचान बुधौली के मुखिया पप्पू मांझी के रूप में की गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

मृतक की मौसी सास ने बताया कि उनकी कोई संतान नहीं है तो पप्पू मांझी अपने ससुराल में रहता था। बीती शाम वह प्रतिदिन की तरह से घर से निकला लेकिन रात में वापस नहीं लौटा। सुबह लोगों से जानकरी मिली की शव बुधौली स्कूल के समीप पड़ा है। घटना के बाद क्षेत्र में सियासी पारा भी चढ़ने लगा है। मामले में मुखिया संघ के अध्यक्ष उदय यादव ने मामले की जांच कर जल्दी से जल्द कार्रवाई की मांग की है। मामले में डीएसपी महेश चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Rohtas में स्नान के दौरान डूबने से किशोर की मौत

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

NAWADA Nawada

NAWADA

Highlights

बिहार को मिला नया महाधिवक्ता, बनाए गए एसडी संजय

पटना : बिहार को नया महाधिवक्ता मिल गया है। सीनियर एडवोकेट सत्यदर्शी संजय (एसडी संजय) को यह जिम्मेदारी सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली...

राज्यसभा चुनाव में सबसे खास बना जयराम महतो का वोट, आखिर...

रांची: गुरुवार को झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुई वोटिंग में सभी 81 विधायकों ने अपने वोटिंग अधिकार का इस्तेमाल किया।...

राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले से पिकअप...

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पत्नी व पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास...