गढ़वा में राजनाथ सिंह और शिवराज सिंह चौहान का हेलीकॉप्टर नहीं हुआ टेक ऑफ, सड़क के रास्ते जाना पड़ा वाराणसी

गढ़वा. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का हेलीकॉप्टर समय पर टेक ऑफ नहीं हो सका। इसकी वजह से दोनों केंद्रीय मंत्रियों को 1 घंटा 10 मिनट तक अनुमंडल कार्यालय में बैठना पड़ा। जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर में ईंधन खत्म हो जाने के कारण ऐसी परिस्थिति हुई। अंत में 5 बजकर 54 मिनट पर सड़क के रास्ते दोनों मंत्री वाराणसी के लिए रवाना हुए।

राजनाथ सिंह और शिवराज सिंह चौहान का हेलीकॉप्टर नहीं हुआ टेक ऑफ

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि कुछ प्रॉब्लम के कारण सड़क के रास्ते जाना पड़ा है। विधायक भानू प्रताप शाही ने बताया कि उनके हेलीकॉप्टर का ईंधन समय से नहीं आ पाया। मेदनीनगर में जाम के कारण ईंधन नहीं आ पाया। रविवार को रक्षा मंत्री का जम्मू में कई कार्यक्रम है। इसके कारण रात में स्टे करने की जगह सड़क के रास्ते वाराणसी जाने का फैसला लिया गया। अब वे सड़क के रास्ते वाराणसी जाएंगे। रांची में मौजूद वायुसेना का एयर क्राफ्ट वाराणसी जाएगा। हेलीकॉप्टर गढ़वा के लिए उड़ान भरा है। वहां ईंधन भरा जाएगा।

ठनका गिरने से महिला की मौत, मासूम घायल, प्राकृतिक आपदा ने...

बख्तियारपुर : बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत घांघ गांव में सोमवार की अहले सुबह आकाशीय बिजली गिरने की दर्दनाक घटना में 25...

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : अचानक सैकड़ों की संख्या में लोग...

भोजपुर : भोजपुर जिले के शाहपुर थाना के बिलौटी गांव में कथित पुलिस एनकाउंटर में मारे गए युवक भरत तिवारी मामले को लेकर लगातार...

पटना के डालडा गोदाम में लगी भीषण आग, करोड़ों की नुकसान,...

पटना : राजधानी पटना से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। पटना के डालडा गोदाम में भीषण आग लगी है जिसमें करोड़ों...