Palamu में कुंए से विवाहिता महिला और बच्ची का शव मिलने से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…

Palamu : पलामू में कुएं से एक महिला और बच्ची का शव मिलने से सनसनी मच गई। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दोनों के शव को कुंए से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। घटना हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के दुअरा गांव का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें-  Pariwartan Yatra : बेटियों के साथ दुराचार करने वालों को फांसी के फंदे पर लटका दिया जाएगा-शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान…

Palamu : मृत महिला का पति बाहर काम करता है

मृत महिला का नाम गीता देवी बताया जा रहा है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए हुसैनाबाद थाना प्रभारी संजय कुमार यादव ने कहा कि गांव के एक महिला और बच्ची की कुंए में डूबने की सूचना मिली। घटनास्थल पर पहुंचकर महिला और बच्ची के शव को कुंए से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल में भेज दिया। मृत महिला ने आत्महत्या की है या फिर उसकी हत्या कर कुंए में डाला गया है फिलहाल इसकी जांच चल रही है।

ये भी पढ़ें-  Dhanbad से टोटो चोर धराए, चोरी का माल खपाने वाले स्क्रैप संचालक समेत 3 गिरफ्तार… 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ हो पाएगा। मृत महिला का पति बाहर रहकर मजदूरी का काम करता है। घर में मृतक की सास और ससुर के अलावे और कोई भी नहीं रहता है। परिजनों ने बताया कि किसी बात को लेकर उसका उसके पति के साथ विवाद हुआ था इसके बाद शायद उसने यह कदम उठाया होगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ranchi Crime News: मोबाइल स्नैचर का स्कूटी से पीछा कर युवती...

रांची के धुर्वा में मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाशों का युवती ने स्कूटी से पीछा किया। स्थानीय लोगों की मदद से मोबाइल वापस लिया,...

सिवान के कई होटल में होते हैं अवैध कारोबार, पुलिस की...

सिवान : सिवान जिले के बसतपुर बाजार में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक रेस्टोरेंट में युवक और युवती की मुलाकात...

Ranchi Crime News: लालपुर में अपार्टमेंट के अंदर महिला से सोने...

रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन छीनकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद,...