अब पंजाब में टला बड़ा Rail Accident, ट्रैक पर रखा था…

बठिंडा: इन दिनों देश में Rail Accident करवाने की साजिशें लगातार देखने को मिल रही है। एक बार फिर पंजाब में एक ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई। मामला पंजाब के बठिंडा के बंगी नगर की है जहां रेल ड्राइवर की सूझ बुझ के कारण एक ट्रेन दुर्घटना टल गई। शरारती तत्वों ने रेलवे ट्रैक पर लोहे का सरिया रख दिया था जिसकी वजह से ट्रेन दुर्घटना होने से बच गई। बताया जा रहा है कि इस वजह से एक मालगाड़ी मौके पर करीब 45 मिनट तक खड़ी रही। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची रेल पुलिस ने रेल ट्रैक से सरिया हटाया तब जा कर ट्रेन आगे बढ़ी।

पहले भी आ चुका है ऐसा मामला

मामले की सूचना मालगाड़ी के चालक ने रेल प्रशासन को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची रेल पुलिस ने सरिया हटाया जिसके बाद ट्रेन आगे बढ़ी। इस दौरान मालगाड़ी मौके पर करीब 45 मिनट तक खड़ी रही। रेल पुलिस ने आसपास के जगहों का मुआयना करने का बाद बताया कि आसपास में एक रेलवे ओवर ब्रिज बनाया जा रहा है। शरारती तत्व शायद उसी का सरिया ला कर रेलवे ट्रैक पर रखा हो। आरपीएफ के अधिकारियों ने कहा कि शरारती तत्व या चोर किस्म के लोगों ने पहले भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया है।

लोको पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक

मामला अहले सुबह करीब तीन बजे की जब वहां से एक मालगाड़ी गुजर रही थी। मालगाड़ी के चालक को अचानक रेलवे ट्रैक पर कुछ दिखा जिसके बाद उसने इमरजेंसी ब्रेक लगा कर ट्रेन को रोक दिया। ट्रेन के रुकने के बाद जब लोको पायलट ने नजदीक जा कर देखा तो मौके पर लोहे का सरिया दिखा। लोको पायलट ने बताया कि उन्होंने करीब एक दर्जन सरिये को ट्रैक से हटाया और मामले की सूचना आरपीएफ को दी। मौके पर आरपीएफ की टीम पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई।

गुजरती हैं कई सवारी गाड़ी

जिस जगह पर रेलवे ट्रैक पर लोहे का सरिया मिला है वह बठिंडा दिल्ली रेल लाइन है। इस जगह से करीब आधा दर्जन से भी अधिक पैसेंजर ट्रेनें गुजरती हैं। अगर समय रहते लोको पायलट को सरिया नहीं दिखता तो शायद बड़ी घटना भी घट सकती थी और हजारों यात्रियों की जान भी जा सकती थी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-      2 सप्ताह चला Operation और फिर 17 बदमाश हथियार और ड्रग्स के साथ…

Rail Accident Rail Accident Rail Accident Rail Accident Rail Accident Rail Accident

Rail Accident

Jio IPO Record Applications: Jio IPO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 1.38...

Jio IPO Record Applications: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने आवेदन संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।...

Siwan Firecracker Blast: सीवान में पटाखों के विस्फोट से दहला आलमपुर...

Siwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान...

Bihar News: पटना में डॉ. हेडगेवार पर महानाट्य का शुभारंभ, बिहार...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बापू सभागार में डॉ. हेडगेवार पर आधारित महानाट्य का शुभारंभ किया। बिहार के अन्य जिलों में...