Garhwa : थाने में कैदी की मौत के बाद उग्र हुए ग्रामीण, कर दिया थाने का घेराव फिर…

Garhwa : गढ़वा जिले के डंडई थाना में एक गिरफ्तार हुआ आरोपी का शव थाना में फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिलने का मामला सामने आया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर लिया और जमकर नारेबाजी की। मृत व्यक्ति डण्डई थाना कांड संख्या 59/ 2024 का आरोपी बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh की बेटी की मुंबई में दर्दनाक हत्या, हत्यारा पति गिरफ्तार… 

Garhwa : चाकूबाजी मामले में जेल में था आरोपी

घटना के सम्बंध में बताया जा रहा है कि आरोपी के द्वारा जरही गाँव निवासी धनंजय साहू को चाकू मार कर घायल किया था।मामले मे पुलिस के अनुसार सोमवार को आरोपी शाम 5:30 बजे जेल भेजने के लिए गिरफ्तार कर थाना लाया गया था। मंगलवार सुबह जब चौकीदार शौचालय में शौच कराने के लिए उसे लेने गया तो पाया कि वह खिड़की में फांसी के फंदे में लटका हुआ था।

ये भी पढ़ें- Chatra में गरजे सीएम हेमंत सोरेन-बीजेपी के शासनकाल में लोग राशन कार्ड लेकर भात-भात करते करते मर गये और…

मृतक के परिजनों ने थाना के गेट पर थाने का घेराव कर दिया। इसके साथ ही ग्रामीण पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। ग्रामीण पुलिस की मनमानी नहीं चलेगी, गरीबों को शोषण करना बंद करो, मृतक के परिवार को प्रशासन की ओर से अभी तक सुचना क्यों नहीं दी गयी सहित कई नारा लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया। इधर घटना के बाद परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि प्रशासन के द्वारा बेरहमी से पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी गयी है और साक्ष्य छुपाने के लिए फांसी की बात कह रही हैं।

आकाश कुमार की रिपोर्ट—

होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 5 महिलाएं समेत पकड़े गए...

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के मालसलामी थाना अंतर्गत गुरु के बाग के पास एक होटल में छापेमारी की गई। जिसमें की सेक्स...

मोतिहारी नगर निगम का हाल बेहाल, शहर के कई मोहल्ले पूरी...

मोतिहारी : मोतिहारी नगर निगम का हाल बेहाल है। लोग परेशान हैं। शहर के कई मोहल्ले पूरी तरह से जलमग्न है। निगम प्रशासन मॉनसून आगमन...

डर के साये में जीने को मजबूर सरकारी स्कूल के छात्र-छात्रा...

सहरसा : सहरसा जिले के कहरा प्रखंड में दो प्राथमिक विद्यालयों की जर्जर स्थिति बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर...