हजारीबाग में जेएसएससी और हेमंत सरकार के खिलाफ छात्रों ने निकाला कैंडल मार्च, कल रांची में सीएम आवास का करेंगे घेराव

हजारीबाग. झारखंड की हेमंत सरकार एवं जेएसएससी के खिलाफ छात्र एक बार फिर गोलबंद होते हुए दिखाई दे रहे हैं और कल छात्रों का महाजुटान रांची में होने जा रहा है। यहां छात्र सीएम हेमंत सोरेन के आवास का घेराव करेंगे। वहीं हजारीबाग में आज छात्रों ने कैंडल मार्च निकालकर अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज किया।

जेएसएससी और हेमंत सरकार के खिलाफ कैंडल मार्च

छात्रों ने आरोप लगाया है कि झारखंड सरकार जिन वादों के साथ सरकार सत्ता में आई थी, उन वादों को सरकार पूरा नहीं कर पाई है। छात्रों का कहना है कि कुछ दिनों में अब विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में जेएसएससी सीजीएल एवं अन्य कई परीक्षाएं आचार संहिता की भेंट चढ़ जाएगी। वहीं छात्र जल्द से जल्द चुनाव कराने की भी मांग कर रहे हैं।

वहीं छात्र यह भी कह रहे हैं कि यह सरकार जो मंइयां सम्मान योजना लेकर आई है और महिलाओं को एक 1000 रुपये देने की बात कह रही है। इतना छात्रों के भविष्य के लिए जेएसएससी कर लिया होता तो आज छात्र नौकरी कर रहे होते। छात्र सरकार और जेएसएससी से काफी नाराज दिखाई दे रहे हैं और आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार को सबक सिखाने की भी बात कह रहे हैं।

शशांक शेखर की रिपोर्ट

FJCCI Election 2026-27: चेंबर चुनाव में रिकॉर्ड 86 नामांकन, दो पर्चे...

एफजेसीसीआई चुनाव 2026-27 के लिए 86 नामांकन मिले हैं। स्क्रूटनी में दो नामांकन रद्द हुए, जबकि छह प्रत्याशियों को डीआईएन नंबर जमा करने का...

Jharkhand Police Protest: विधायक जयराम महतो के खिलाफ पुलिस एसोसिएशन का...

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने विधायक जयराम महतो पर पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए 8 सितंबर से राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया...

Ranchi News: हटिया-बानो के बीच पहली Intra Zonal अनारक्षित स्पेशल ट्रेन...

दक्षिण-पूर्व रेलवे ने हटिया-बानो के बीच पहली इंट्रा जोनल अनारक्षित स्पेशल ट्रेन शुरू की है। ट्रेन रोजाना चलेगी और यात्रियों को सस्ता सफर मिलेगा।Ranchi...