भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर तंज, कहा- उजला बाल व उजला दाढ़ी वालों ने देश को लिया लूट 

नालंदा : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेता लोक लेखा समिति के अध्यक्ष भाई वीरेंद्र बिहारशरीफ पहुंचे। इस दौरान भाई वीरेंद्र ने बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमारे नेता और हमारे शासनकाल को एनडीए के लोगों ने बदनाम करने का काम किया है। जब से बीजेपी बिहार सरकार में शामिल हुई है तब से बिहार में अपराध चरण पर पहुंच गया है।

उन्होंने कहा कि देशद्रोही तानाशाह और देश को बेचने वाले लोगों का शासनकाल आज देश में आ चुका है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निश्चित तौर पर विचार कर रहे बीजेपी के साथ रहना है या नहीं। आने वाले समय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अंदर का जमीर जागेगा और वह एक बार फिर से पलटी मारेंगे भले ही वह हमारे साथ आए या ना आए वह बीजेपी के साथ भी नहीं रह पाएंगे। राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि देश को उजला-उजला बाल और उजला-उजला दाढ़ी वालों ने लूट लिया।

यह भी पढ़े : दूध की रखवाली बिल्ली को नहीं दी जाती, Bridge Collapse मामले में भाई वीरेंद्र ने…

यह भी देखें :

राजा कुमार की रिपोर्ट

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...