Breaking : उपराष्ट्रपति बोले – 10 साल में पूरी तरह बदल गया भारत, अब निवेश और अवसर का बना वैश्विक डेस्टीनशन

डिजीटल डेस्क: Breaking – उपराष्ट्रपति बोले – निवेश और अवसर का वैश्विक डेस्टीनशन बना भारत। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बुधवार को कहा कि ‘भारत ने बीते 10 सालों में अपने में काफी बदलाव लाया है। यह बदलाव आमूलचूल और 360 डिग्री वाला है। यह बदलाव काफी सुखद है। अब भारत पूरी दुनिया में निवेश और अवसर के लिए वैश्विक डेस्टीनेशनल बन चुका है’।

उपराष्ट्रपति बुधवार को ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित इंटरनेशनल ट्रेड शो-2024 के उद्घाटन सत्र को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

उपराष्ट्रपति बोले – भारत से हासिल कीं अविश्वसनीय उपलब्धियां

अपने संबोधन में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आगे कहा कि ‘पिछले एक दशक में देखें तो भारत में आमूलचूल बदलाव आया है। बीते कुछ सालों भारत ने अविश्वसनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

सालाना 8 नए एयरपोर्ट और हर 2 साल में 3 से 4 मेट्रो सेवाएं जुड़ रहीं हैं। रोजाना 28 किलोमीटर हाईवे और 12 किलोमीटर रेलवे ट्रैक का निर्माण हो रहा है।

अब देश पूरी तरह एआई, इलेक्ट्रिक मोबीलिटी, ग्रीन हाईड्रोजन, स्पेस टेक्नोलॉजी और सेमीकंडक्टरों के लाभ को हासिल करने के लिए तैयारी कर चुका है। पहले यह कोई सोच सकता था लेकिन आज हो रहा है’।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

यूपी को उपराष्ट्रपति ने बताया विकास और प्रगति की धुरी, बोले – अब पहले वाला यूपी नहीं

इसी क्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भारत की तरक्की में उत्तर प्रदेश के सक्रिय भागीदारी और उसकी महत्ता का भी विस्तार से जिक्र किया।

कहा कि ‘आमजन की खुशहाली के लिए सुदृढ़ कानून-व्यवस्था से बढ़कर कुछ भी नहीं। कानून-व्यवस्था सर्वोपरि है और निवेश से भी ऊपर है। उत्तर प्रदेश ने इसमें दृष्टांत कायम किया है। यूपी आज विकास और प्रगति की धुरी बन चला है।

अब यूपी पहले वाला यूपी नहीं है। अब यह उन्नत अर्थव्यवस्था के लिए उड़ान भरने वाला एक उम्दा एक्सप्रेस-वे की राह पर है।   भारत इस समय दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है।

भारत आज वैश्विक घटनाक्रम का केंद्रबिंदु बन चला है तो उत्तर प्रदेश भी लगातार उसमें इनफ्रास्ट्रक्चर, नवाचार, उद्यम और विकास से सक्रिय रूप से गतिशील भागीदारी कर रहा है’।

Samrat Choudhary Durga Puja Visit: बदुआ नदी के तट पर बनेगा...

Samrat Choudhary Durga Puja Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को बांका जिले के तेलडीहा दुर्गा मंदिर और तारापुर के असरगंज स्थित...

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...