Hazaribagh : भाजपा नेता हर्ष अजमेरा ने कटकमसांडी प्रखंड के कंचनपुर पंचायत का किया दौरा

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी प्रखंड के कंचनपुर पंचायत में भाजपा नेता हर्ष अजमेरा ने बुधवार को विभिन्न गांव का दौरा किया स्थानीय महिलाओं से सीधा संवाद किया इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने उनका आत्मीयता के साथ स्वागत व अभिनंदन किया महिलाओं ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत हुआ अभिनंदन किया. महिलाओं से संवाद में उन्होंने आत्मनिर्भर बनने के उद्देश्य से विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा किया।

महिलाओं की रोजमर्रा चुनौतियों और उनकी स्वावलंबन यात्रा पर ध्यान केंद्रित करते हुए अजमेरा ने उनके साथ सार्थक विचार विमर्श किया। संवाद के दौरान महिलाओं ने अजमेरा से एक विशेष आग्रह करते हुए महिला समूह के लिए सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की। इसके उपरांत तुरंत अजमेरा ने महिलाओं को दरी एवं कीर्तन सामग्री भेंट स्वरूप प्रदान किया ताकि उनकी सामुदायिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके।

दौरा प्रारंभ से पूर्व हर्ष अजमेरा ने पंचायत में स्थित मां काली मंदिर में पूजा अर्चना कर क्षेत्र वासियों के सुख,शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना की और क्षेत्र के प्रति अपनी निष्ठा और सेवा भावनाओं को प्रकट किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि क्षेत्र की सुख शांति समृद्धि के लिए मां काली का आशीर्वाद अत्यंत महत्वपूर्ण है मैं हमेशा यह मानता हूं कि धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियां समाज को एकजुट रखने में बड़ी भूमिका निभाती है।

Hazaribagh : समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव कदम उठाउंगा

हर्ष अजमेरा ने दौरे के दौरान ग्रामीणों से भी संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वे पंचायत के विकास और यहां की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव कदम उठाएंगे। महिलाओं ने भी अपने विचार साझा करते हुए कहा कि कीर्तन सामग्री मिलने से वे धार्मिक आयोजनों में और अधिक सक्रिय रूप से भाग लिया जा सकेंगा।

स्थानीय निवासियों ने हर्ष अजमेरा के इस प्रयास की सराहना की और उनके प्रति आभार प्रकट किया। ग्रामीणों ने कहा कि उनकी उपस्थिति और सहायता से पंचायत में विकास की गति तेज होगी। हर्ष अजमेरा ने कहा कि पंचायत स्तर पर महिलाओं की सक्रिय भूमिका समाज की प्रगति के लिए अत्यंत आवश्यक है। हम चाहते हैं कि महिलाएं आत्मनिर्भर बनें और उन्हें सामाजिक, धार्मिक और आर्थिक गतिविधियों में बराबरी का हिस्सा मिले।

इसी दिशा में हम आगे भी ऐसे प्रयास जारी रखेंगे, साथ ही हमारा उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर समाज में उनकी भूमिका को सशक्त करना है। इसके लिए पार्टी द्वारा विभिन्न योजनाओं और पहलों के माध्यम से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। दौरे के दौरान ग्रामीणों ने उनकी इस पहल का स्वागत किया और पंचायत के विकास में उनके योगदान को सराहा।

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: सिजुआ में अहले सुबह फटी धरती, देखते...

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: कोयलांचल क्षेत्र में भू-धंसान की घटनाओं ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। धनबाद जिले के बाघमारा...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: रांची में MS Dhoni के फार्म...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रांची स्थित फार्म हाउस में मंगलवार को...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा मामले में कोर्ट...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अदालत ने अपने पूर्व आदेश...