दुनिया के प्रमुख सांस्कृतिक केंद्रों में शामिल हुआ ‘नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर’ (NMACC)

New Delhi : प्रतिष्ठित इंटरनेशनल जापानी मैगजीन ‘मैडम फिगारो’ ने मुंबई के ‘नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर’ (NMACC) को दुनिया के बेहतरीन कल्चरल सेंटर्स की लिस्ट में जगह दी है। यह पहला मौका है जब भारत के किसी कल्चरल सेंटर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। देश के सबसे बड़ा कला केंद्रों में से एक, इस सेंटर को भारतीय संस्कृति के अनुरूप कमल के आकार में डिजाइन किया गया है। NMACC मुंबई शहर के बांद्रा कुर्ला में स्थित है।

l9 min 22Scope News

• भारत के कला परिदृश्य को बदल रहा है NMACC- मैडम फिगारो
• NMACC के साथ न्यूयॉर्क, लॉस एंजेलिस, एम्स्टर्डम, हांगकांग और बर्लिन के सेंटर भी शामिल

मैडम फिगारो मैगजीन लिखती है कि “दुनिया की सर्वश्रेष्ठ कला को भारत में लाने और भारत की सर्वश्रेष्ठ कला को दुनिया में ले जाने, के विज़न के तहत, NMACC की स्थापना नीता मुकेश अंबानी द्वारा 2023 में की गई थी। यहां के कई थिएटर और आर्टहाउस में, भारतीय कलाकारों की प्रदर्शनियों से लेकर शास्त्रीय गायन-वादन-नृत्य, ब्रॉडवे संगीत और थिएटर प्रस्तुतियों तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की एक विस्तृत श्रृंखला का प्रदर्शन किया जाता है। यह कला केंद्र भारत के कला परिदृश्य को बदल रहा है।“

NMACC के अलावा इस लिस्ट में न्यूयॉर्क का रिचर्ड गिल्डर सेंटर, लॉस एंजेलिस का इंट्यूट डोम, एम्स्टर्डम की डेड एंड गैलरी, हांगकांग का सोथबायस मैसन, बैंकॉक से बैंकॉक आर्ट बिएननेल
और बर्लिन से डार्क मैटर शामिल हैं।

बताते चलें कि भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई के बांद्रा कुर्ला में स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) भारतीय कला के क्षेत्र में अपनी तरह का पहला सांस्कृतिक केंद्र है। रिलायंस फाउंडेशन की चेयरमैन नीता अंबानी द्वारा परिकल्पित इस सेंटर का उद्देश्य भारत की समृद्ध कला, संस्कृति और विरासत को संरक्षित करना और बढ़ावा देना है।

Saffrn

Trending News

Jharkhand School Timing Update: गर्मी बढ़ने पर KG से 12वीं तक...

 झारखंड सरकार ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए KG से 12वीं तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया है। नया...

Jharkhand Mutation Update: जमीन और फ्लैट के दाखिल-खारिज के लिए Online...

झारखंड में जमीन और फ्लैट के म्यूटेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन फिर शुरू हो गया है। सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद रैयतों को बड़ी राहत...

 Ranchi Cyber Crime Alert: हर दिन दो लोग हो रहे साइबर...

रांची में जनवरी से अप्रैल 2026 तक 114 लोग साइबर ठगी के शिकार हुए। साइबर थाना ने 40 फीसदी मामलों में राशि वापस दिलाई। Ranchi...

Ranchi Fraud Case: पान मसाला कंपनी में 71 लाख की Coupon...

रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में पान मसाला कंपनी के अधिकारियों पर 71 लाख रुपये की कूपन जालसाजी का आरोप। जयपुर और कानपुर के...

Jharkhand Compensation Update: हाथी के हमले में मौत पर अब 10...

 झारखंड में हाथी या जंगली जानवरों के हमले से मौत पर 10 लाख रुपये मुआवजा देने का प्रस्ताव तैयार। परिवार को मासिक क्षतिपूर्ति और...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img