20 जुलाई से नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में होगा क्रिएटिविटी और बचपन का उत्सव ‘एनएमएसीसी बचपन’

  • नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में ‘एनएमएसीसी बचपन’ का आयोजन
  •  कई फ़ॉर्मेट में बनी बच्चों की प्रोग्रैमिंग
  • इसे आप देख सकते हैं 20 से 30 जुलाई तक
  •  इसमें हैं थिएटर, संगीत, नृत्य, वर्कशॉप और भी बहुत कुछ

मुंबई: नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में ‘एनएमएसीसी बचपन’ का आयोजन किया जा रहा है. क्रिएटिविटी और बचपन का ये उत्सव 2 से 14 साल की उम्र के बच्चों के लिए इसे बनाया गया है. नीता अंबानी ने परिवारों को ‘एनएमएसीसी बचपन’ साथ मिलकर मनाने का न्यौता देते हुए कहा कि ‘एनएमएसीसी बचपन’ 11 दिन तक चलनेवाला एक उत्सव है, जिसकी शुरुआत की घोषणा करते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है. दिल की बात हो या दिमाग की, खेल की या सीखने की – मुझे लगता है कि कला और संस्कृति पर आधारित ‘एनएमएसीसी बचपन’ के शो, वर्कशॉप और कई तरह की प्रोग्रैमिंग आपके लिए एक आनंददायक अनुभव होने के साथ-साथ बच्चों को नई प्रेरणा देंगे.

एनएमएसीसी बचपन का आयोजन

‘द स्टूडियो थिएटर’, द क्यूब और सेंटर के ऐसे कई विशेष स्थानों में 20 जुलाई से शुरू होकर 11 दिनों तक 2 से 14 साल तक के बच्चे शो और कई अन्य तरह के कार्यक्रमों का हिस्सा बन सकेंगे.

इनमें होंगे भारत के मिथक, विज्ञान का एक शो जिसमें आप भी हिस्सा ले सकते हैं, साथ ही होगा गीत-संगीत के सेशन, नृत्य और सर्कस का मिला-जुला रूप, स्थानीय नाटक, आप कला और टेक्नॉलोजी के अदभुत संगम का भी अनुभव कर सकेंगे। ग्रैंड थिएटर में होगा ‘पॉ पेट्रोल’. आर्ट हाउज़ में टॉयलेट पेपर की प्रस्तुति – “रन एज़ स्लो एज़ यू कैन” – और भी बहुत कुछ जो आपके अंदर कला और संस्कृति के प्रति प्रेम की अग्नि को पैदा करेंगे. ‘फ़ैबलैब शो’ लेकर आ रहा है साइंस रोबॉट में एक अलग होस्ट, जिसका नाम है चिप’. ‘क्लासिकल इंडियन टेल्स’ जो देश भर ही नहीं, हमारे लिए दुनिया भर में फैली लोक-कथाओं को नए रूप में प्रसतुत करेंगे. गुरुदेव रबीन्द्र नाथ टैगोर की सदाबहार कहानी ‘काबुलीवाला’ की दिल छू लेनेवाली भाव विभोर कर देनेवाली प्रस्तुति भी आप देख सकेंगे.

‘लिल स्वदेश किलकारी एडिशन’ में आनंद लीजिए कला और संस्कृति से जुड़ी इमर्सिव प्रोग्रैमिंग का. इसमें बच्चों को परंपरागत कला का जीवंत रूप दिखेगा क्रोशे खिलौनों, कठपुतलियों और देश में खेले जानेवाले कई खेलों में. ‘किलकारी एडिशन’ बच्चों को अपनी जड़ों से जोड़ने का एक अद्भुत प्रयास है.

‘एनएमएसीसी बचपन’ एक इमर्सिव और कई तरह के फ़ॉर्मेट में की गई प्रोग्रैमिंग है. बच्चे खुल भी खुलकर इसका आनंद उठा सकेंगे और वो देखेंगे थिएटर, वर्कशॉप, कला-संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम. कल्चरल सेंटर की प्रोग्रैमिंग में आनेवाले कई वर्षों तक आप इन कार्यक्रमों की छाप देख सकेंगे.

 

 

 

 

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...