Commercial Advertisment

Tejashwi का ‘राम नाम सत्य’, मंत्री ने कहा ‘छोटी मोटी घटनाएं होती रहती है, बिहार में…’

Tejashwi

पटना: ‘राम नाम सत्य, सुशासन का तथ्य, अपराधियों को अर्घ्य’, पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के एक्स पर पोस्ट के बाद अब बिहार में राजनीतिक घमासान मच गया है। तेजस्वी ने एक्स पर अपने पोस्ट में राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए 142 आपराधिक घटनाओं का जिक्र किया है और लिखा है कि ‘अब यह मत कहना कि बिहार में जंगलराज है नहीं तो क़यामत आ जाएगी।’

तेजस्वी के पोस्ट के बाद जदयू और भाजपा ने उन्हें नासमझ कहते हुए उनके माता पिता के समय के राज की याद दिलाई और बिहार में अभी के समय में सुशासन राज की बात दुहराई। इस मामले में मंत्री रत्नेश सदा से जब हमारे संवाददाता ने बात की तो उन्होंने कहा कि बिहार में हर तरफ सुशासन का राज है।

अगर उन्हें अभी बिहार में जंगलराज नजर आ रहा है तो फिर तेजस्वी को अपने माता पिता के शासनकाल को देखना चाहिए। वह एक ऐसा समय था जब खुलेआम नरसंहार होता था। आज के समय में राज्य में हर अपराध करने वालों पर पुलिस सख्त से सख्त कार्रवाई करती है। आज किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाता है।

2005 में हो गया ‘राम नाम सत्य’

मंत्री रत्नेश सदा ने हमारे संवाददाता से बात करते हुए कहा कि राम नाम सत्य तो उनका 2005 में हो चुका है और जो थोड़ा बहुत बचा हुआ है वह बिहार की जनता 2025 के चुनाव राम नाम सत्य में कर देगी। वे अपने माता पिता के कार्यकाल में नरसंहार के बारे में भी तेजस्वी बताएं। उस वक्त आपराधिक वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी सीएम आवास में छुपते थे और अब अपराधी सलाखों के पीछे चले जाते हैं।

छोटी मोटी घटना होते रहती है

मंत्री रत्नेश सदा ने बिहार में अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ खत्म हो जाने के सवाल पर कहा कि बिहार में 12-14 करोड़ की आबादी है, छोटी मोटी घटनाएं होती रहती है हमें उस पर नहीं जाना है। आज जो अपराधी अपराध करते हैं उनके ऊपर आज के समय में एफआईआर दर्ज कर जेल के सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है।

शराब के मामले में गरीबों को फंसाया जाता है

विपक्ष और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी के बयानों कि शराब के नाम पर सिर्फ गरीबों को फंसाया जाता है और जेल भेजा जा रहा है के सवाल पर मद्य निषेध मंत्री रत्नेश सदा ने कहा कि मांझी जी के बयानों पर मुझे नहीं जाना है। लेकिन जो लोग भी कह रहे हैं कि मद्य निषेध के तहत गरीबों को फंसाया जा रहा है यह एकदम बेतुका बयान है। इस बयान में कोई दम नहीं है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Tejashwi ने लिखा ‘राम नाम सत्य है’ तो जदयू भाजपा पलटवार करते हुए कहा…

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Tejashwi Tejashwi Tejashwi Tejashwi Tejashwi

Tejashwi

Rohtas ATM Robbery Case: 38 लाख की लूट, दो गिरफ्तारी और...

Rohtas ATM Robbery Case: बिहार के रोहतास जिले में एटीएम लूट की दो बड़ी वारदातों का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है।...

Nishant Kumar Sasaram Visit: सासाराम पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, सरदार...

Nishant Kumar Sasaram Visit: बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री और जदयू नेता निशांत कुमार मंगलवार को सासाराम पहुंचे। यहां उन्होंने तकिया बाजार में आयोजित...

बिहार बना National Red Run 4.0 का मेजबान, 32 राज्यों के...

National Red Run 4.0 Patna: बिहार ने राष्ट्रीय स्तर के नेशनल रेड रन 4.0 की मेजबानी करते हुए HIV संक्रमण के प्रति जागरूकता और...