Commercial Advertisment

Jharkhand Crime: गैंगस्टर राहुल दुबे पर Interpol का रेड कॉर्नर नोटिस, राहुल सिंह पर भी कसेगा शिकंजा

 झारखंड में रंगदारी और लेवी वसूलने वाले गैंगस्टर राहुल दुबे के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। राहुल सिंह के खिलाफ भी नोटिस की प्रक्रिया चल रही है।


Jharkhand Crime रांची: Jharkhand में संगठित Crimeऔर कोयलांचल व औद्योगिक क्षेत्रों में रंगदारी-लेवी का नेटवर्क चलाने वाले दो मोस्ट वांटेड अपराधियों राहुल दुबे और राहुल सिंह पर जांच एजेंसियों ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इंटरनेशनल क्रिमिनल पुलिस ऑर्गेनाइजेशन (Interpol) ने झारखंड पुलिस और केंद्रीय जांच एजेंसियों की पहल पर राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। वहीं, दूसरे कुख्यात अपराधी राहुल सिंह के खिलाफ भी नोटिस जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। माना जा रहा है कि इस कार्रवाई से विदेश में छिपे आरोपियों का पता लगाने और उन्हें भारत लाने की कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Jharkhand Crime:राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस, विदेश में गिरफ्तारी का रास्ता खुलेगा

राहुल दुबे के खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद अब इंटरपोल के सदस्य देशों की कानून प्रवर्तन एजेंसियां उसकी तलाश कर सकती हैं। संबंधित देश के कानूनों के तहत उसकी अस्थायी गिरफ्तारी या हिरासत की कार्रवाई भी संभव हो सकेगी।

इसके बाद भारत सरकार संबंधित देश के साथ प्रत्यर्पण की प्रक्रिया आगे बढ़ा सकती है। हालांकि, रेड कॉर्नर नोटिस अपने आप गिरफ्तारी या प्रत्यर्पण का आदेश नहीं होता है। संबंधित देश के कानून और कानूनी प्रक्रियाओं के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाती है।

राहुल दुबे के खिलाफ झारखंड में जबरन वसूली और अन्य गंभीर आपराधिक वारदातों से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। जांच एजेंसियां लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थीं।

Crime:अमन साहू के मारे जाने के बाद राहुल सिंह ने संभाली गिरोह की कमान

जांच एजेंसियों के अनुसार, कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के बाद राहुल सिंह ने कथित तौर पर गिरोह की कमान संभाल ली थी। इसके बाद उसने फर्जी दस्तावेजों के सहारे विदेश भागने का रास्ता अपनाया।

विदेश में रहते हुए भी उसके झारखंड में सक्रिय आपराधिक नेटवर्क को संचालित करने की बात जांच में सामने आयी है। आरोप है कि वह कारोबारियों, ठेकेदारों और खनन कंपनियों को निशाना बनाकर रंगदारी और लेवी वसूलने का नेटवर्क चला रहा था।

राहुल सिंह के खिलाफ इंटरपोल नोटिस जारी कराने की प्रक्रिया चल रही है। इसके पूरा होने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसकी तलाश तेज होने की उम्मीद है।

Crime:सात जिलों तक फैला रंगदारी और लेवी का नेटवर्क

जांच एजेंसियों के अनुसार, राहुल सिंह से जुड़े नेटवर्क का प्रभाव झारखंड के कई महत्वपूर्ण औद्योगिक और खनन क्षेत्रों में बताया जाता है। इसमें रांची, रामगढ़, पलामू, बोकारो, चतरा, हजारीबाग और लातेहार शामिल हैं।

इन इलाकों में कारोबारियों, ठेकेदारों और खनन कंपनियों से रंगदारी वसूलने के आरोप हैं। कोयलांचल और औद्योगिक क्षेत्रों में इस तरह के नेटवर्क के सक्रिय रहने से कारोबारी गतिविधियों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चिंता बनी हुई है।

Crime:Red Corner Notice क्या है और इससे अपराधियों पर कैसे कसेगा शिकंजा?

रेड कॉर्नर नोटिस इंटरपोल की ओर से सदस्य देशों की पुलिस को जारी किया जाने वाला अंतरराष्ट्रीय अलर्ट है। इसका उद्देश्य किसी देश में वांछित व्यक्ति का पता लगाने और संबंधित देश के कानूनों के तहत उसकी अस्थायी गिरफ्तारी की मांग करना है।

राहुल दुबे के खिलाफ नोटिस जारी होने से विदेश में उसकी तलाश में अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों का सहयोग मिल सकेगा। इसके आधार पर भारत उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया आगे बढ़ा सकता है।

वहीं, राहुल सिंह के खिलाफ नोटिस जारी होने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसकी तलाश भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेज हो सकती है।

 

 

TRAI New Rules: अब आधी रात में भी होगी mobile और...

 TRAI ने टेलीकॉम शिकायतों के निपटारे के नियम सख्त कर दिए हैं। अब मोबाइल और इंटरनेट कंपनियों के शिकायत केंद्र 24 घंटे खुले रहेंगे।...

JPSC Exam Scam: 1.10 करोड़ में बेची गयी नौकरी! CDPO पद...

 JPSC भर्ती घोटाले में CID की पूरक चार्जशीट से बड़े खुलासे हुए हैं। 11 अभ्यर्थियों से 1.10 करोड़ की वसूली, CDPO पद के लिए...

Patna High Court: विवाहित महिला का caste certificateपति के नाम से...

 पटना हाईकोर्ट ने कहा है कि विवाहित महिला का caste certificate केवल पति का नाम दर्ज होने के आधार पर अमान्य नहीं किया जा...