Advertisement
Advertisement

Giriraj Singh और उनके सांसद प्रतिनिधि को पाकिस्तान से मिली जान मारने की धमकी, कॉल कर कहा…

बेगूसराय: केंद्रीय मंत्री Giriraj Singh को जान से मारने की धमकी मिली है।‌ गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी पाकिस्तान के नंबर से फोन कर उनके सांसद प्रतिनिधि रहे और भाजपा नेता अमरेंद्र कुमार अमर को फोन कर दी गई।‌ धमकी मिलने के बाद अमरेंद्र कुमार अमर ने बेगूसराय नगर थाना समेत बेगूसराय के एसपी और डीएम से लिखित शिकायत की है।‌ मामले में अमरेंद्र कुमार अमर ने बताया कि पाकिस्तान नंबर से फोन करने वाले ने मुझे और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को गालियां दी और कहा कि तुम दोनों का हश्र बुरा होगा, अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो।‌

उन्होंने बताया कि धमकी वाला फोन सुबह करीब 11:28 बजे पाकिस्तान के एक नंबर से व्हाट्सएप पर आया।‌ फोन उठाते ही फोन करने वाले ने मुझे और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बारे में गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।‌ उन्होंने कहा कि मैंने तुरंत मामले की जानकारी बेगूसराय के एसपी और गिरिराज सिंह के सहयोगी को दी और फिर नगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।‌

‘कहां हो’ से शुरू की बात

पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा नेता अमरेंद्र कुमार अमर ने बताया कि आम तौर पर मैं ऐसे नंबर से आये कॉल या मैसेज को इग्नोर करता हूं लेकिन उस वक्त जल्दी में था तो बेध्यानी में नंबर देखे बगैर कॉल उठा लिया।‌ हेलो बोलते ही कॉल करने वाले ने पूछा कहां हो, तो मैंने पूछा कि मुझे जानते हो कि किसको कॉल कर रहे हो।‌ इतने में ही उसने गाली गलौज शुरू कर दी और जान मारने की धमकी देते हुए कहा कि तुम दोनों का हश्र बुरा होगा, अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो।‌

1 398 22Scope News
Giriraj Singh और उनके सांसद प्रतिनिधि को पाकिस्तान से मिली जान मारने की धमकी

डीएम एसपी समेत इंटेलिजेंस को दी जानकारी

भाजपा नेता अमरेंद्र कुमार अमर ने बताया कि कॉल आने के तुरंत बाद मैंने बेगूसराय के डीएम, एसपी समेत इंटेलिजेंस को मामले की सूचना दी और जांच की मांग की।‌ उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए जांच की मांग की।‌

पुलिस ने कहा

मामले में मुख्यालय डीएसपी रमेश प्रसाद सिंह ने कहा कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर ने +92 नंबर से कॉल कर धमकी देने की सूचना दी है।‌ फिलहाल यह जांच का विषय है कि कॉल कहां से आया।‌ नंबर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।‌ जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि किसने कहां से कॉल किया था।‌ चूंकि नंबर विदेश का है तो मामले में हम अपने स्तर से जांच के साथ ही वरीय अधिकारियों को मामले की सूचना दे रहे हैं ताकि कार्रवाई की जा सके।‌

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  West Bengal में बिहार के छात्र से दुर्व्यवहार मामले में चिराग ने तेजस्वी को दी नसीहत, कहा…

Giriraj Singh Giriraj Singh Giriraj Singh Giriraj Singh Giriraj Singh

Giriraj Singh Giriraj Singh Giriraj Singh

Commercial Advertisment

Bihar State Games 2026: बिहार में खेलों का महाकुंभ! 5500 से...

Bihar State Games 2026: बिहार में खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता साबित करने का बड़ा मंच मिलने जा रहा है। बिहार स्टेट गेम्स 2026...

Santhali Sohrai Festival: पाकुड़ में बच्चों ने अनोखे अंदाज में मनाया...

Santhali Sohrai Festival, पाकुड़: आधुनिकता के बढ़ते प्रभाव के बीच नई पीढ़ी को अपनी पारंपरिक संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने की सराहनीय पहल...

BPSC TRE 4.0 Recruitment: पटना में सहयोग कार्यक्रम के बाद बोले...

BPSC TRE 4.0 Recruitment, पटना: बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए BPSC TRE 4.0 को लेकर शिक्षा मंत्री मिथिलेश...