Patna: जान की सलामती चाहते हो तो…, बिहार में मंत्री को मिली जान से मारने की धमकी

पटना: बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां बिहार सरकार के एक मंत्री को जान से मारने की धमकी बदमाशों ने दी है।‌ बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार को मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे एक अनजान नंबर से फोन कर अपने आप को लॉरेंस बिश्नोई बताते हुए पहले तीस लाख रूपये की रंगदारी की मांग की और नहीं देने के एवज में जान से मारने की धमकी दी।‌

मामले में मंत्री संतोष कुमार ने कहा कि एक अंजान नंबर से फोन आया और उसने कहा कि तीस लाख रूपये रंगदारी दो।‌ इस पर मैंने कहा कि तुम्हारे बाप ने यहां पैसा दिया है कि तुम्हे दे दूँ।‌ इतना कहने के बाद फोन करने वाले ने फोन काट दिया।‌ दुबारा उसने मैसेज किया कि अगर जान की सलामती चाहते हो तो फोन उठा कर मेरे से बात करो।‌ फोन करने वाले ने मेरे घर का पता, मेरी गाड़ी का नंबर, मैं कहां से एमएलसी हूं इत्यादि सारी बातें बताई और कहा कि जिस तरह से गाड़ी में बैठते बैठते बाबा सिद्दीकी की हत्या हुई ठीक उसी तरह से तुम्हारी भी हत्या कर दूंगा।‌

मामले में मंत्री संतोष कुमार ने कहा कि धमकी भरा फोन आने के बाद मैंने डीजीपी को मामले की जानकारी दी।‌ अब पुलिस मामले की जांच करेगी तो फिर पूरे मामले से पर्दा उठेगा।‌ मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मंत्री संतोष कुमार के पास पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी ली और जांच में जुट गई है।‌ मामले में डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर कृष्ण मुरारी प्रसाद ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है।‌ थानाध्यक्ष ने मंत्री से मुलाकात की है और पूरी जानकारी ली है।‌ जिस नंबर से फोन कर धमकी दी गई है उस नंबर की गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है।‌

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Lalu के भोज में जाना चाहते हैं दिलीप जायसवाल, सीएम नीतीश को लेकर कहा…

पटना से महीप राज एवं चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Patna Patna Patna Patna

Patna

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: रांची में MS Dhoni के फार्म...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रांची स्थित फार्म हाउस में मंगलवार को...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा मामले में कोर्ट...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अदालत ने अपने पूर्व आदेश...

Torian World School: टॉरियन वर्ल्ड स्कूल में Interact Club की स्थापना,...

 टॉरियन वर्ल्ड स्कूल रांची में रोटरी क्लब ऑफ रांची साउथ के सहयोग से इंटरैक्ट क्लब की स्थापना हुई। प्रतीक पांडेय अध्यक्ष और शिवी चौधरी...