Advertisment

दिल्ली MCD की खाली सीट पर हुए चुनाव में बीजेपी को मिली जीत, जानिए AAP का हाल

Desk. हाई-ड्रामा वोटिंग प्रक्रिया के बाद दिल्ली एमसीडी (MCD) स्थायी समिति की आखिरी खाली सीट पर भाजपा उम्मीदवार सुंदर सिंह ने जीत हासिल की है। इस चुनाव में भाजपा नेता को 115 वोट मिले, जबकि AAP उम्मीदवार निर्मला कुमारी को मतदान के दौरान शून्य वोट मिले।

दिल्ली MCD की खाली सीट पर बीजेपी का कब्जा

स्थायी समिति दिल्ली नगर निगम (MCD) की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था है। इस चुनाव परिणाम के साथ भाजपा के पास अब पैनल में 10 सदस्य हैं, जबकि सत्तारूढ़ AAP के पास केवल आठ हैं।

MCD स्थायी समिति की आखिरी सीट के लिए चुनाव तब हुए, जब इस साल की शुरुआत में आम चुनाव में भाजपा पार्षद कमलजीत सहरावत के पश्चिमी दिल्ली से लोकसभा सांसद चुने जाने के बाद यह खाली हो गया था। यह पहली बार था कि चुनाव आप और कांग्रेस पार्षदों की भागीदारी के बिना हुआ।

AAP की कड़ी आपत्ति के बाद दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति की एकमात्र रिक्ति के लिए आज चुनाव हुए। मेयर व डिप्टी मेयर की अनुपस्थिति में पीठासीन पदाधिकारी बनाए गये अपर आयुक्त जीतेंद्र यादव की मौजूदगी में मतदान हुआ।

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...