ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से वनकर्मियों पर किया हमला, भागकर बचाई अपनी जान

नवादा : नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के धमनी पंचायत के चपहेल गांव में वनकर्मियों द्वारा एक अवैध बालू उत्खनन कर ट्रैक्टर को जब्त कर लाया जा रहा था। इसी बीच बालू माफिया के उसकावे पर ग्रामीणों ने वनकर्मियों पर लाठी-डंडे आदि लेकर टूट पड़े। इस दौरान वनकर्मियों ने इधर-उधर भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। वहीं जब्त बालू लदे ट्रैक्टर को बालू माफियाओं ने ग्रामीणों के सहयोग से लेकर फरार हो गए। इस दौरान हुई मारपीट में दो वनकर्मी घायल हो गए।

रेंजर मनोज कुमार ने बताया कि शुक्रवार को दैनिक गश्त के क्रम में वनपाल पंकज कुमार एवं वनपाल रवि कुमार के अलावे वनरक्षी संजीत कुमार, सुनील कुमार, संजीव कुमार, रवि कुमार, रंजन कुमार व संजय कुमार द्वारा अवैध उत्खनन में जुटे बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया। जब्त बालू लदे ट्रैक्टर को रेंज ऑफिस लाने के क्रम में चपहेल गांव के समीप बालू माफिया बालमुकुंद यादव के उसकावे पर ग्रामीणों ने हाथ में लाठी-डंडे लेकर वनकर्मियों के साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान बालमुकुंद यादव ले अलावे लल्लू यादव, चंदन यादव, छोटू पासवान, फांकी राजवंशी एवं अशोक यादव अज्ञात लगभग 50 ग्रामीण शामिल थे।

यह भी देखें :

आपको बता दें कि इस घटना के बाद वनकर्मियों ने किसी प्रकार इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई। उक्त भीड़ ने वनकर्मियों द्वारा जब्त किए गए बालू लदे ट्रैक्टर को लेकर भाग खड़े हुए। रेंजर ने बताया कि मारपीट एवं जब्त ट्रैक्टर को छुड़वाने को लेकर वनपाल पंकज कुमार द्वारा बालमुकुंद यादव के अलावे पांच लोगों को नामजद एवं 50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस बाबत पर प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि वनपाल द्वारा दिए आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े : पुलिस टीम पर बदमाशों का हमला, दारोगा सहित महिला पुलिसकर्मी की लाठी डंडे से जबरदस्त पिटाई

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: 16 हजार करोड़ निवेश, 12 हजार...

 बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 के तहत करीब 16 हजार करोड़ रुपये निवेश और 12 हजार रोजगार का प्रस्ताव है। CM सम्राट चौधरी ने...

Bihar Panchayat Election 2026: EBC आरक्षण पर नया फॉर्मूला, परिसीमन नहीं...

Bihar Panchayat Election 2026, पटना: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आरक्षण, परिसीमन और चुनावी रोस्टर...

Bihar Gram Sansad 2026: परिसीमन के बाद ही होगा पंचायत चुनाव,...

Bihar Gram Sansad 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना के ताज सिटी सेंटर में आयोजित ‘ग्राम संसद-बिहार चैप्टर-V’ मुखिया...