Co-operative Office बना रणक्षेत्र, मारपीट में चार जख्मी

नालंदा: नालंदा का सहकारिता कार्यालय शनिवार को अचानक रण क्षेत्र में तब्दील हो गया। अचानक लोग एक दूसरे को पीटने लगे। मारपीट में चार व्यक्ति जख्मी हो गए। लोगों ने वर्तमान पैक्स अध्यक्ष पर मारपीट करने का आरोप लगाया है जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जदयू नेता सह पैक्स अध्यक्ष बिगुल सिंह को हिरासत में ले लिया है।

बताया जा रहा है कि पैक्स चुनाव को लेकर नाम जुड़वाने के लिए कुछ लोग सहकारिता कार्यालय पहुंचे थे जिन्हे सिलाव प्रखंड के माहुरी गांव के पैक्स अध्यक्ष के इशारे पर दरवाजा बंद कर लोगों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा गया। जख्मी किसान गुलशन कुमार, गुड्डू सिंह और अन्य ने बताया कई 30 सितंबर तक नाम जुड़वाने की तारीख है। नाम जुड़वाने दर्जन लोग माहुरी पैक्स में नाम दर्ज करवाने के लिए सहकारिता कार्यालय पहुंचे थे।

वहां पूर्व से बैठे वर्तमान पैक्स अध्यक्ष ने लोगों के साथ गाली गलौज करना शुरू कर दिया और गेट बंद करवा कर ग्रामीणों के साथ मारपीट करने लगे। घटना की सूचना पर बिहार थाना की पुलिस पहुंच कर पैक्स अध्यक्ष बिगुल सिंह समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर थाना ले आये। थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    पटना में Road पर मिला था शव, ‘दोस्त ने ईंट पत्थर से कूच कर दी थी हत्या’

नालंदा से राजा कुमार की रिपोर्ट

Co-operative Office Co-operative Office Co-operative Office

Co-operative Office

Saffrn

Trending News

खलारी में डीएसपी का विशेष निगरानी अभियान, बाजारों में जांच और...

खलारी: क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से शुक्रवार शाम खलारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) राम...

रामगढ़ में पल्स पोलियो अभियान की तैयारी तेज, 28 से 30...

Ramgarh News: रामगढ़ में सिविल सर्जन कार्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (NID) के सफल आयोजन और आगामी पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों...

Ramgarh News: एक शपथ, बड़ा बदलाव! मंझला चुम्बा में नशे के...

Ramgarh News: प्रतिबंधित नशीले पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी को रोकने के उद्देश्य से चल रहे 'जागरूकता अभियान-2026' के तहत मंझला चुंबा ग्राम...

कदमा फायरिंग कांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और जिंदा...

Jamshedpur News: पुलिस ने कदमा थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई फायरिंग की घटना को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। इस मामले में कार्रवाई...

भूमि अधिग्रहण व आधारभूत संरचना विकास कार्यों में तेजी लाने का...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में उद्योग विभाग व नगर विकास एवं आवास विभाग के साथ...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img