Commercial Advertisment

भूमि अधिग्रहण व आधारभूत संरचना विकास कार्यों में तेजी लाने का मुख्यमंत्री का निर्देश

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में उद्योग विभाग व नगर विकास एवं आवास विभाग के साथ भूमि अधिग्रहण तथा आधारभूत संरचना विकास से संबंधित योजनाओं की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा की। बैठक में उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रगति, निवेश परियोजनाओं की प्रगति व नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार ने शहरी विकास योजनाओं के लिए आवश्यक भूमि उपलब्धता/भू-अर्जन की प्रक्रिया, टाउन प्लानिंग का स्वरूप के संबंध में विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।

Health Department Add 10 22Scope News

भूमि अधिग्रहण से संबंधित सभी प्रक्रियाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराएं – मुख्यमंत्री

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बिहार में निवेश को प्रोत्साहित करने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए उद्योगों के लिए आवश्यक भूमि एवं आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता तेजी से सुनिश्चित कराएं। भूमि अधिग्रहण से संबंधित सभी प्रक्रियाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराएं व किसी भी प्रकार की प्रशासनिक बाधा को तत्काल दूर किया जाए। निवेशकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करें।

CM Metting 1 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा- निवे निवेश, औद्योगिक विकास एवं शहरीकरण से संबंधित सभी परियोजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए

मुख्यमंत्री ने नगर विकास एवं आवास विभाग को निर्देश दिया कि प्रस्तावित औद्योगिक एवं शहरी विकास क्षेत्रों में समेकित आधारभूत संरचना विकसित करने की कार्य योजना पर तेजी से काम करें और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। भूमि पहचान, भूमि अधिग्रहण एवं हस्तांतरण के कार्य की प्रक्रिया तेज करें। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में विकसित किए जा रहे नए औद्योगिक क्षेत्रों एवं सैटेलाइट टाउनशिप परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने हेतु नियमित समीक्षा करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि निवे निवेश, औद्योगिक विकास एवं शहरीकरण से संबंधित सभी परियोजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए। सरकार का उद्देश्य है कि बिहार को औद्योगिक एवं आर्थिक विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाएं।

CM Metting 2 22Scope News

CM सम्राट के साथ कई वरीय अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, सिविल विमानन विभाग के सचिव नीलेश रामचंद्र देवरे, एमएसएमई के निदेशक अमन समीर और उद्योग विभाग के निदेशक मुकुल कुमार गुप्ता सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

CM Metting 3 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने कहा- मोदी सरकार के 12 वर्ष विश्वास, विकास व जनकल्याण के स्वर्णिम अध्याय

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...